Chhattisgarh Current News: मदिरा प्रेमियों को तगड़ा झटका, छत्तीसगढ़ में इस दिन बंद रहेंगी सभी शराब की दुकानें, आदेश जारी – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Chhattisgarh Current News: मदिरा प्रेमियों को तगड़ा झटका, छत्तीसगढ़ में इस दिन बंद रहेंगी सभी शराब की दुकानें, आदेश जारी

Chhattisgarh Current News छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मैनपाट में 13 से 15 फरवरी तक आयोजित होने वाले मैनपाट महोत्सव को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कानून व्यवस्था एवं लोक शांति बनाए रखने के उद्देश्य से कलेक्टर अजीत वसंत ने तीन दिनों के लिए क्षेत्र की शराब दुकानों को बंद रखने का आदेश जारी किया है।

 

जारी आदेश के अनुसार, छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 24 की उप-धारा (1) के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए 13, 14 और 15 फरवरी को रोपाखार मैनपाट में संचालित एफएल-1 घघ-कम्पोजिट (कम्पोजिट विदेशी मदिरा दुकान रोपाखार) को पूर्णतः बंद रखने हेतु शुष्क दिवस घोषित किया गया है। इस अवधि में मदिरा के विक्रय, परिवहन और परोसने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

 

read more Bihar Teacher Recruitment 2026: प्रदेश में 46000 शिक्षकों की होगी बंपर भर्ती, नोटिफ‍िकेशन जल्‍द, इस दिन से शुरू होगा आवेदन

 

सीएम साय करेंगे शुभारंभ

Chhattisgarh Sharab Dukan Band छत्तीसगढ़ का ‘शिमला’ और ‘छोटा तिब्बत’ कहे जाने वाले मैनपाट में यह महोत्सव रोपाखार जलाशय के समीप आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय महोत्सव का शुभारंभ करेंगे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल करेंगे। राज्य शासन के पर्यटन एवं संस्कृति विभाग तथा जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस तीन दिवसीय महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम, स्थानीय कला-संस्कृति की प्रस्तुति और पर्यटन को बढ़ावा देने से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। प्रशासन ने महोत्सव को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए व्यापक तैयारियां की हैं।

 

मेला, फूड जोन, बोटिंग रहेंगे मुख्य आकर्षण

महोत्सव के दौरान ओपन कुश्ती दंगल प्रतियोगिता का आयोजन होगा। महोत्सव स्थल पर विशाल मेला लोगों को अपनी ओर आकर्षित करेगा, वहीं फूड जोन की भी उत्तम व्यवस्था होगी। इस दौरान रोपाखार जलाशय में बोटिंग की भी व्यवस्था की गई है। वहीं इस दौरान फैंसी पतंग उत्सव का भी आयोजन किया जाएगा।

 

विभागीय स्टॉल में दिखेगी विकास की झलक

Chhattisgarh Current Newsकार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित विभागीय स्टॉल भी लगाए जाएंगे। जिसमें पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, नगरीय प्रशासन विभाग, वन विभाग, आदिम जाति कल्याण विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, कृषि विभाग, जेल विभाग, रेशम विभाग, समाज कल्याण विभाग, हस्तशिल्प विकास बोर्ड, स्वास्थ्य विभाग के स्टॉल शामिल है।

Related Articles

Back to top button