Chhattisgarh Current News: भूपेश बघेल को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, कोर्ट ने खारिज किया अग्रिम जमानत – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Chhattisgarh Current News: भूपेश बघेल को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, कोर्ट ने खारिज किया अग्रिम जमानत

Chhattisgarh Current News प्रदेश के पूर्व सीएम भूपेश बघेल को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व सीएम भूपेश बघेल की अग्रिम जमानत याचिका को खारिज कर दिया है। इतना ही नहीं सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की जमानत याचिका भी खारिज कर दी है। पूर्व सीएम भूपेश बघेल और चैतन्य बघेल की ओर से कपिल सिब्बल ने पैरवी की थी।

 

यह भी पढ़ें: Chhattisgarh Daily news: CM साय ने की बड़ी घोषणा, प्रदेश में जल्द शुरू होगी 5000 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया…

 

आपको बता दें कि, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गिरफ्तारी से बचने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की थी। शराब,कोयला और महादेव सट्टा एप घोटालों में नाम आने के बाद पूर्व सीएम ने सर्वोच्च न्यायालय में अग्रिम जमानत याचिका लगाई थी, जिसकी सुनवाई आज यानी सोमवार को हुई। सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व सीएम भूपेश बघेल की याचिका को खारिज कर दिया है।

 

पूर्व सीएम बघेल ने याचिका में मांग की थी कि, उन्हें इन मामलों में किसी भी तरह से गिरफ्तार न किया जाए और जांच में सहयोग करने का अवसर दिया जाए। भूपेश बघेल ने याचिका में यह भी उल्लेख किया था कि, जिस तरह उनके बेटे चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी राजनीतिक द्वेष के चलते की गई, उसी तरह उन्हें भी निशाना बनाया जा सकता है।

 

यह भी पढ़ें: ओवल में शुभमन गिल रच सकते हैं इतिहास, भारतीय टेस्ट क्रिकेट में पहली बार होगा ये कारनामा

 

चैतन्य बघेल ने भी लगाई थी जमानत याचिका

वहीं शराब घोटाला मामले में जेल में बंद पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की भी जमानत याचिका सुप्रीम कोर्ट में लगाई गई थी। सुप्रीम कोर्ट इस याचिका को भी खारिज कर दिया है और हाई कोर्ट में फ्रेश पीटीशियन लगाने के निर्देश दिए हैं। चैतन्य बघेल की ओर से दाखिल याचिका में कहा गया था कि, न तो उनका नाम शराब घोटाले की ईडी एफआईआर में है और न ही किसी के बयान में उनका उल्लेख किया गया है। इसके बावजूद राजनीतिक द्वेष के तहत उनकी गिरफ्तारी की गई है। आपको बता दे कि चैतन्य बघेल वर्तमान में ईडी ने गिरफ्तार किया था और लंबी पुछताछ के बाद से ईडी की ज्यूडिशियल रिमांड पर रायपुर सेंट्रल जेल में बंद है।

 

क्या भूपेश बघेल को सुप्रीम कोर्ट से अग्रिम जमानत मिली है?

उत्तर: नहीं, सुप्रीम कोर्ट ने भूपेश बघेल की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी है।

 

भूपेश बघेल पर कौन-कौन से घोटालों में आरोप हैं?

उत्तर: भूपेश बघेल का नाम शराब घोटाला, कोयला घोटाला और महादेव सट्टा ऐप घोटाले में आया है।

 

क्या भूपेश बघेल को गिरफ्तार किया गया है?

उत्तर: अभी तक भूपेश बघेल की गिरफ्तारी नहीं हुई है, लेकिन उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज होने से गिरफ्तारी की आशंका बढ़ गई है।

 

चैतन्य बघेल की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा?

उत्तर: सुप्रीम कोर्ट ने चैतन्य बघेल की याचिका खारिज करते हुए उन्हें हाई कोर्ट में नई याचिका दाखिल करने की अनुमति दी है।

 

क्या भूपेश बघेल ने गिरफ्तारी को राजनीतिक साजिश बताया है?

Chhattisgarh Current News: हां, भूपेश बघेल ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल याचिका में कहा है कि उनके खिलाफ कार्रवाई राजनीतिक द्वेष से प्रेरित है।

Related Articles

Back to top button