Chhattisgarh current News: छत्तीसगढ़ के किसानों को खुशखबरी,, केंद्र ने उपज खरीद की मात्रा बढ़ाई, पढ़ें डिटेल…

Chhattisgarh current News: छत्तीसगढ़ के किसानों को इस बार चावल की बिक्री में फायदा मिलेगा, क्योंकि केंद्र सरकार ने केंद्रीय पूल में छत्तीसगढ़ से लिए जाने वाले चावल की क्षमता को बढ़ा दिया है. जिस पर सीएम विष्णुदेव साय ने पीएम नरेंद्र मोदी का आभार भी जताया है. उन्होंने लिखा कि छत्तीसगढ़ के लिए खुशी की बात है, क्योंकि चावल उपार्जन को 70 लाख मीट्रिक टन से बढ़ाकर 78 लाख मीट्रिक टन कर दिया है. बता दें कि छत्तीसगढ़ देश के उन राज्यों में शामिल है, जहां सबसे ज्यादा चावल का उत्पादन होता है. छत्तीसगढ़ को चावल उत्पादन के चलते ही ‘धान का कटोरा’ कहा जाता था. ऐसे में यह खबर राज्य के किसानों के लिए भी अच्छी मानी जा रही है, क्योंकि हर साल की तरह छत्तीसगढ़ में इस साल भी धान का बंपर उत्पादन होने की उम्मीद की जा रही
Read more 4 साल की बच्ची से स्कूल वैन में रेप… लखनऊ में शर्मनाक कांड, आरोपी चालक ने मारपीट भी की
सीएम विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा ‘प्रदेश के अन्नदाताओं की समृद्धि के लिए संकल्पित है डबल इंजन सरकार. प्रदेश के लिए यह अत्यंत हर्ष का विषय है कि हमारे अन्नदाताओं के हितों को सर्वोपरि रखने वाली यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के लिए केंद्रीय पूल में चावल उपार्जन के लक्ष्य को को 70 लाख मीट्रिक टन से बढ़ाकर 78 लाख मीट्रिक टन करने की स्वीकृति प्रदान की है. हमारी सरकार के प्रयासों से केंद्र सरकार ने 08 लाख मीट्रिक टन अतिरिक्त चावल उपार्जन करने की स्वीकृति दी है. यह निर्णय छत्तीसगढ़ के किसानों की आर्थिक स्थिति को और अधिक मजबूत करेगा. साथ ही प्रदेश की कृषि अर्थव्यवस्था को भी नई ऊर्जा प्रदान करेगा. इस फैसले के लिए पीएम मोदी और केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी का धन्यवाद किया है.’
छत्तीसगढ़ से हर साल बड़ी संख्या में धान की खरीदी होती है, ऐसे में इस साल भी केंद्रीय पूल में छत्तीसगढ़ से 70 लाख मीट्रिक टन चावल को स्वीकृति दी थी. जिसे बढ़ाने की मांग स्थानीय नेताओं की तरफ से की गई थी. ऐसे में यह फैसला राज्य के किसानों के लिए अहम माना जा रहा है.
‘धान का कटोरा’
Chhattisgarh current Newsछत्तीसगढ़ में उच्च किस्म की धान का उत्पादन किया जाता है. क्योंकि यह राज्य की प्रमुख फसल है. राज्य में 20,000 से ज्यादा धान की किस्में लगाई जाती हैं, यह अलग-अलग जिलों में होती है. राज्य के कुल खाद्यान के उत्पादन में 88.37 प्रतिशत तक चावल का हिस्सा होता है. छत्तीसगढ़ में 39.91 लाख हेक्टेयर धान की खेती होती है, जबकि छत्तीसगढ़ में धान का रकवा बढ़ता जा रहा है. यह जानकारी सरकारी आंकड़ों के मुताबिक है.



