छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Chhattisgarh current news: दीपावली और छठ पूजा पर छत्तीसगढ़ से चलेगी स्पेशल ट्रेनें, जान लीजिए तारीख और शेड्यूल

Chhattisgarh current news आम लोगों की सुविधा और घर वापसी को देखते हुए भारतीय रेलवे के दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बड़ा ऐलान किया है। एसईसीआर ने अगले महीने मनाये जाने वाले दीवाली और छठ पर्व के लिए स्पेशल ट्रेने चलाये जाने का ऐलान किया है। इसका फायदा समूचे छत्तीसगढ़ के लोगों को मिलेगा जो इन पर्वो अपर अपने घर वापसी की आस संजोये है। अमूमन आम पैसेंजर, मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में भीड़, सीटें नहीं मिलने और टिकट कन्फर्म नहीं होने की शिकायतों के बीच भारतीय रेलवे की यह पहल काफी महत्वपूर्ण है।नक्शे देखें

 

Read more Raigarh news: तूफान के असर से रायगढ़ में स्कूलों की छुट्टी, कलेक्टर के आदेश पर 29 अक्टूबर को बंद रहेंगे सभी स्कूल

 

ये होंगी त्योहारों पर विशेष ट्रेनें

भारतीय रेलवे की तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक़ दिवाली और छठ जैसे महत्वपूर्ण उत्सवों के मद्देनजर दुर्ग-निजामुद्दीन-दुर्ग के मध्य 3-3 फेरे के लिए विशेष ट्रेनों के संचालन का फैसला लिया गया है। इस ट्रेन की शुरुआत जहां दुर्ग से होगी तो वही रायपुर, उसलापुर, पेंड्रारोड, अनूपपुर, शहडोल और उमरिया स्टेशन में इनका स्टॉपेज भी तय कर दिया गया है।

 

इसी तरह 08751 दुर्ग-निजामुद्दीन पूजा स्पेशल ट्रेन दुर्ग से प्रत्येक रविवार 1, 8 और 15 नवम्बर को चलाये जाने का निर्णय रेलवे की तरफ से लिया गया है। भारतीय रेल विभाग के मुताबिक़ 08752 निजामुद्दीन-दुर्ग पूजा स्पेशल ट्रेन निजामुद्दीन से प्रत्येक सोमवार 2, 9 और 16 नवम्बर को चलाई जाएगी।नक्शे देखें

 

read more Raigarh news: तूफान के असर से रायगढ़ में स्कूलों की छुट्टी, कलेक्टर के आदेश पर 29 अक्टूबर को बंद रहेंगे सभी स्कूल

 

उत्तर-पूर्वी भारत से जोड़ने वाली विशेष ट्रेनों की भी घोषणा

Chhattisgarh current newsबात करें दूसरे रेलमंडल की तो त्योहारों के दौरान बढ़ती यात्रा मांग को पूरा करने के लिए दक्षिण भारत को पूर्वी और उत्तर-पूर्वी भारत से जोड़ने वाली विशेष ट्रेनों की घोषणा की है। ये सेवाएं आंध्र प्रदेश से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए अतिरिक्त विकल्प प्रदान करेंगी, जिनमें विशाखापत्तनम के दुव्वाडा में चढ़ने वाले यात्री भी शामिल हैं। पूजा स्पेशल एक्सप्रेस (06559/06560) एसएमवीटी बेंगलुरु और असम के रंगपारा उत्तर के बीच चलेगी, जो प्रत्येक दिशा में छह यात्राएं करेगी। ट्रेन नंबर 06559, 24 नवंबर तक हर मंगलवार को SMVT बेंगलुरु से रवाना होगी, बुधवार शाम को दुव्वाडा पहुंचेगी और फिर रंगापारा नॉर्थ के लिए आगे बढ़ेगी। वापसी की यात्रा में, ट्रेन नंबर 06560, 24 अक्टूबर से 28 नवंबर तक हर शनिवार को रंगापारा नॉर्थ से रवाना होगी, रविवार दोपहर को दुव्वाडा पहुंचेगी और फिर बेंगलुरु के लिए आगे बढ़ेगी।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button