Chhattisgarh current news: छत्तीसगढ़ में आसमान से बरसी मौत! मासूम समेत तीन की मौत, गांव में पसरा मातम – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Chhattisgarh current news: छत्तीसगढ़ में आसमान से बरसी मौत! मासूम समेत तीन की मौत, गांव में पसरा मातम

Chhattisgarh current news छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। अचानक बदले मौसम के बीच आंधी-तूफान और मूसलाधार बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से 5 साल के मासूम समेत 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गया है।

 

read more CG Special Train Rath Yatra: रथयात्रा पर रेलवे का तोहफा, छत्तीसगढ़ से चलेगी स्पेशल ट्रेनें, कई स्टेशनों पर होगा ठहराव

 

जानकारी के अनुसार, यह दुखद घटना धौरपुर थाना क्षेत्र के डुमकी ग्राम पंचायत के खुटापारा की है। बताया जा रहा है कि गांव में स्थित स्कूल मैदान में बच्चे आम बीनने गए थे, वहीं एक युवक पास में गाय चरा रहा था। इसी दौरान तेज बारिश शुरू हो गई और आकाशीय बिजली गिर गई।

 

 

Chhattisgarh current newsआकाशीय बिजली की चपेट में आने से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक बच्ची गंभीर रूप से झुलस गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। वहीं घायल बच्ची को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस हादसे के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।

 

Related Articles

Back to top button