Chhattisgarh Crimes: छत्तीसगढ़ में महिला बीजेपी पार्षद को जान से मारने की धमकी, 10 लोगों ने घर पर किया हमला.. – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Chhattisgarh Crimes: छत्तीसगढ़ में महिला बीजेपी पार्षद को जान से मारने की धमकी, 10 लोगों ने घर पर किया हमला..

Chhattisgarh Crimes रायपुर जिले के खरोरा में भाजपा की महिला पार्षद के घर गुंडों ने तोड़फोड़ कर दी। उन्होंने महिला पार्षद के घर के सामने देर रात जाकर गाली-गलौज की। फिर घर में कांच, रेलिंग और कैमरे में तोड़फोड़ किया है। इस दौरान महिला पार्षद अपने परिवार समेत भीतर थी। उन्होंने डर कर आसपास के लोगों को मदद के लिए बुलाया। जिसके बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। यह पूरा मामला खरोरा थाना क्षेत्र का है।

भाजपा पार्षद लीला देवांगन ने पुलिस को बताया कि वह वार्ड क्रमांक 10 से नवनिर्वाचित पार्षद है। 26 फरवरी की रात 11 बजे के करीब वह परिवार के साथ घर पर थी। तभी बाहर में कुछ लड़के आए और बोले कि तुमको कौन पार्षद बना दिया है। फिर वे लड़के जोर-जोर से गाली-गलौज करने लगे। हंगामा होने से परिवार बुरी तरह डर गया। आरोपी करीब एक दर्जन से ज्यादा थे।

घर में की तोड़फोड़, जान से मारने की धमकी

पार्षद के मुताबिक, आरोपियों ने घर में लगे रेलिंग को तोड़ दिया। इसके अलावा घर के कांच और कैमरे में भी तोड़फोड़ की है। इनमें से एक आरोपी गद्दा यादव चिल्लाते हुए जान से मारने की धमकी दे रहा था। इस घटना के बाद परिवार ने नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल सोनी और आसपास के लोगों को फोन करके बुलाया। हंगामा के कुछ देर बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।

कई नाबालिग भी शामिल

Chhattisgarh Crimesइस मामले में पुलिस ने गद्दा यादव, कमलू समेत करीब 10 लोगों के खिलाफ नामजद FIR किया है। बताया जा रहा है कि इनमें से कुछ आरोपी अवैध तरीके से शराब बेचने का भी काम करते हैं। इनके खिलाफ पुलिस थाने में पहले भी अपराध दर्ज हो चुके हैं। तो वहीं खरोरा थाना प्रभारी दीपक पासवान ने बताया कि इस मामले में चार से पांच आरोपियों को हिरासत में लिया गया है और अन्य की तलाश की जा रही है।

Related Articles

Back to top button