Chhattisgarh Congress Protest: छत्तीसगढ़ में ED के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन आज, रायपुर दफ्तर का करेगी घेराव... – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Chhattisgarh Congress Protest: छत्तीसगढ़ में ED के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन आज, रायपुर दफ्तर का करेगी घेराव…

Chhattisgarh Congress Protest: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस प्रवर्तन निदेशालय (ED) के खिलाफ आज बड़ा प्रदर्शन करेगी। कांग्रेस कार्यकर्ता रायपुर में ईडी दफ्तर का घेराव करेंगे। कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा के इशारे पर ईडी कांग्रेस नेताओं को परेशान कर रही है।

 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस जांच में सहयोग करेगी लेकिन जबरदस्ती बर्दाश्त नहीं करेगी। कांग्रेस ने भाजपा के वित्तीय मामलों की भी जांच की मांग की है।

 

ईडी की कार्रवाई पर कांग्रेस नाराज

कांग्रेस के मुताबिक, ईडी भाजपा के इशारे पर विपक्षी नेताओं को परेशान कर रही है। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैंदू से ईडी ने 9 घंटे पूछताछ की, जिससे कांग्रेस कार्यकर्ताओं में रोष है।

 

दीपक बैज ने दी चेतावनी

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस ईडी की जांच में पूरा सहयोग करेगी, लेकिन जबरदस्ती बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि ईडी भाजपा की तरह व्यवहार कर रही है और विपक्ष की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है।

 

भाजपा के वित्तीय मामलों की भी हो जांच

कांग्रेस ने मांग की है कि यदि ईडी निष्पक्ष है तो भाजपा के खर्चों की भी जांच करे। पार्टी ने सवाल उठाया कि भाजपा का कुशाभाऊ ठाकरे परिसर, जो 150 करोड़ रुपये में बना, उसकी फंडिंग कहां से आई?

 

भाजपा कार्यालय पर भी उठे सवाल

Chhattisgarh Congress Protestकांग्रेस ने आरोप लगाया कि भाजपा ने रायपुर में एकात्म परिसर की जमीन मात्र 1 रुपये में हासिल की थी। अब इसे व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स में बदलकर हर महीने 1.5 करोड़ रुपये किराया लिया जा रहा है। कांग्रेस ने पूछा कि क्या ईडी इसकी भी जांच करेगी

Related Articles

Back to top button