Chhattisgarh Census 2027: छत्तीसगढ़ में जनगणना 2027 का पहला चरण 1 मई से, घर-घर जाकर जुटाई जाएगी जानकारी – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Chhattisgarh Census 2027: छत्तीसगढ़ में जनगणना 2027 का पहला चरण 1 मई से, घर-घर जाकर जुटाई जाएगी जानकारी

Chhattisgarh Census 2027 : देश में 1 अप्रैल 2026 से जनगणना 2027 का पहला चरण शुरू हो चुका है. वहीं छत्तीसगढ़ में जनगणना 2027 का पहला चरण 1 मई से शुरू होगा. इसके लिए छत्तीसगढ़ में तैयारियां शुरू हो गई हैं. यह चरण जनगणना प्रक्रिया का अत्यंत महत्वपूर्ण भाग है. जिसके माध्यम से प्रत्येक आवासीय और गैर-आवासीय भवन, मकान की स्थिति, उपयोग व उपलब्ध सुविधाओं से संबंधित विस्तृत जानकारी एकत्रित की जाएगी.

 

read more Raigarh News: रायगढ़ जिले में पुलिसकर्मियों के लिए एनडीपीएस एक्ट की विवेचना पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

छत्तीसगढ़ में जनगणना 2027 का पहला चरण 1 मई से

छत्तीसगढ़ में मकान सूचीकरण और मकानों की गणना का कार्य 1 मई से 30 मई 2026 की अवधि में होगा. इस चरण में प्रत्येक आवासीय, गैर-आवासीय भवन, मकान की स्थिति, उपयोग औरउपलब्ध सुविधाओं से संबंधित विस्तृत जानकारी एकत्रित की जाएगी. डिजिटल इंडिया के अंतर्गत इस बार आम जनता की सुविधा के लिए स्व-गणना (Self-Enumeration) का विकल्प भी उपलब्ध होगा.

छत्तीसगढ़ में स्व-गणना 16 अप्रैल से

वहीं आम नागरिक 16 अप्रैल 2026 से 30 अप्रैल 2026 के मध्य निर्धारित ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से स्वयं अपने परिवार और मकान से संबंधित जानकारी दर्ज कर सकते हैं. बता दें कि स्व-गणना करने वाले परिवारों को एक स्व-गणना आईडी (Self-Enumeration ID) प्रदान की जाएगी, जिसे सुरक्षित रखना आवश्यक होगा और प्रगणक के आने पर प्रगणकों को देना होगा. आपके द्वारा भरी जानकारी की पुष्टि के बाद प्रगणक उसे सब्मिट कर देगा.

जनगणना 2027 में देनी होगी ये जानकारी

पहले चरण के अंतर्गत प्रत्येक भवन एवं मकान की संख्या, स्थिति एवं प्रकार, मकान का उपयोग, (आवासीय/व्यावसायिक/अन्य), निर्माण की प्रकृति (कच्चा/पक्का/अर्ध-पक्का), परिवारों की संख्या व उनके आवासीय विवरण, उपलब्ध बुनियादी सुविधाएं, जैसे- पेयजल की उपलब्धता, शौचालय की सुविधा, विद्युत कनेक्शन, रसोई गैस या ईंधन का प्रकार, इंटरनेट/संचार सुविधाएं की जानकारी भी दर्ज होगी.

भारत में पहली बार डिजिटल जनगणना

बता दें कि जनगणना 2027 कई मायनों में ऐतिहासिक है. यह पहली बार है जब जनगणना की पूरी प्रक्रिया शत-प्रतिशत डिजिटल होगी. प्रगणक और पर्यवेक्षक अपने खुद के मोबाइल फोन से डेटा दर्ज करेंगे. वहीं पूरे अभियान की निगरानी जनगणना प्रबंधन और निगरानी प्रणाली के जरिए होगी. इतना ही नहीं इस बार ये जनगणना पूरी तरीके से गोपनीय होगी और  RTI से भी इसकी जानकारी सार्वजनिक नहीं की जाएगी.

स्वतंत्रता के बाद 8वीं जनगणना

Chhattisgarh Census 2027यह भारत की 16वीं जनगणना और स्वतंत्रता के बाद ये आठवीं जनगणना है. पिछली जनगणना वर्ष 2011 में आयोजित की गई थी. वर्ष 2021 की जनगणना कोरोना महामारी की वजह से नहीं हो सकी थी. बता दें कि भारत में पहली जनगणना 1872 में हुई थी. वहीं स्वतंत्रता के बाद 1951 में पहली जनगणना संपन्न हुई थी.

Related Articles

Back to top button