Chhattisgarh Budget 2026: छत्तीसगढ़ विधानसभा में हंगामा कर रहे विधायकों पर एक्शन, कांग्रेस के सभी विधायक निलंबित

Chhattisgarh Budget 2026 छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र का आज चौथा दिन है। सदन की कार्रवाई शुरू हो चुकी है। इसी बीच खबर आ रही है कि कांग्रेस के सारे विधायक को विधानसभा से निलंबित कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस विधायक विधानसभा के गर्भ गृह में जाकर नारेबाजी कर रहे थे।
Chhattisgarh Assembly Budget 2026 मिली जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र का आज चौथा दिन है। सदन की कार्रवाई आज शून्यकाल से शुरू हुई। इस दौरान कांग्रेस ने धान खरीदी के मुद्दे पर स्थगन प्रस्ताव लाकर सरकार को घेरने की कोशिश की। नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत ने प्रस्ताव पेश करते हुए आरोप लगाया कि सरकार जानबूझकर किसानों से धान की खरीदी नहीं कर रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि एससी, एसटी वर्ग के किसान नही बेच पाए। जिसके बाद उन्होंने स्थगन प्रस्ताव को स्वीकार कर चर्चा कराने की मांग की।
Read more Dumka Accident: बड़ा हादसा; ट्रक और ट्रेलर की जोरदार टक्कर से भड़की आग, खलासी जिंदा जला; दो गंभीर
धान खरीदी के मुद्दे पर लाए गए स्थगन प्रस्ताव को सभापति ने अग्राह्य कर दिया। उन्होंने साफ कहा कि बजट सत्र के दौरान स्थगन प्रस्ताव स्वीकार नहीं किया जाता। जिसके बाद सदन में कांग्रे विधायकों का हंगामा शुरू हो गया। देखते ही देखते कुछ विधायक विधानसभा के गर्भगृह तक पहुंच गए और वहीं नारे लगाने लगे। माहौल को गर्माता देख कांग्रेस के विधायकों को निलंबित कर दिया गया। निलंबन के बाद सभी कांग्रेस विधायक सदन से बाहर निकल गए।
कांग्रेस विधायकों को क्यों निलंबित किया गया?
उत्तर: कांग्रेस विधायक गर्भगृह में जाकर नारेबाजी कर रहे थे, जिससे सदन की कार्यवाही बाधित हुई।
स्थगन प्रस्ताव क्यों अस्वीकार किया गया?
उत्तर: सभापति ने कहा कि बजट सत्र के दौरान स्थगन प्रस्ताव स्वीकार नहीं किया जाता।



