छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Chhattisgarh Budget 2025: छ्त्तीसगढ़ के इतिहास में पहली बार हस्तलिखित बजट, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने पेश किया 100 पन्नों का बजट..

Chhattisgarh Budget 2025 छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज इतिहास रच दिया गया जब वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कंप्यूटर-टाइप्ड बजट की परंपरा तोड़ते हुए 100 पृष्ठों का हस्तलिखित बजट पेश किया। यह राज्य में पहली बार हुआ जब वित्त मंत्री ने अपने हाथों से लिखा बजट सदन के सामने रखा। उन्होंने इसे परंपरा और मौलिकता की ओर एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

अब तक केवल कंप्यूटर-टाइप्ड बजट ही पेश किए जाते रहे हैं, लेकिन इस अनूठी पहल को पारदर्शिता और प्रामाणिकता को बढ़ावा देने का प्रयास माना जा रहा है। विधानसभा में इसे लेकर चर्चाएं भी हुईं, जहां कुछ लोगों ने इसे ऐतिहासिक बताया तो कुछ ने इसे डिजिटल युग में चुनौतीपूर्ण माना।

 

Chhattisgarh Budget 2025वित्त मंत्री की इस पहल ने नवाचार और परंपरा का संगम प्रस्तुत किया है, जिससे यह बजट सिर्फ एक दस्तावेज नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की प्रशासनिक कार्यशैली में एक नया अध्याय बन गया है।

Related Articles

Back to top button