छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)
Chhattisgarg daily news: छत्तीसगढ़ के 11 पुलिसकर्मियों को मिलेगा वीरता पुरस्कार, जेल डीजी हिमांशु गुप्ता को विशिष्ट सेवाओं के लिए मिलेगा राष्ट्रपति पदक

Chhattisgarg daily news स्वतंत्रता दिवस के मौक पर छत्तीसगढ़ के 11 पुलिस अफसरों और कर्मियों को पुलिस वीरता पदक 2025 से नवाजा जाएगा। इनमें दंतेवाड़ा में पदस्थ निरीक्षक संजय पोटाम को तीसरी बार वीरता पदक मिल रहा है। वहीं रायपुर से भुनेश्वर साहू ( ट्रैफिक पुलिस रायपुर) को वीरता पदक मिलेगा।
इनके अलावा 17 अफसर-कर्मियों को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति का पुलिस पदक, भारतीय पुलिस पदक (सराहनीय सेवा), सराहनीय सुधार सेवा पदक और गृह रक्षक तथा नागरिक सुरक्षा पदक प्रदान किए जाएंगे।
छत्तीसगढ़ से इस बार कुल 12 जिलों के अफसरों को अलग-अलग कैटेगरी में सम्मानित किए जाएंगे। इनमें सबसे ज्यादा 8 अधिकारी दंतेवाड़ा जिले के हैं।
वीरता पदक पाने वाले अफसर-कर्मचारी
- अंजू कुमारी (डीएसपी, कबीरधाम)
- लालजी सिन्हा (निरीक्षक, कबीरधाम)
- भुनेश्वर साहू (यातायात पुलिस, रायपुर)
- संजय पोटाम (निरीक्षक, दंतेवाड़ा)
- कमलेश मरकाम (प्रधान आरक्षक, दंतेवाड़ा)
- दिनेश भास्कर (प्रधान आरक्षक, दंतेवाड़ा)
- चैतराम गुरुपंच (निरीक्षक, सुकमा)
- हेमला नंदू (प्रधान आरक्षक, दंतेवाड़ा)
- प्यारस मिंज (सहायक उपनिरीक्षक, दंतेवाड़ा)
- मनोज पुनेम (प्रधान आरक्षक, दंतेवाड़ा)
- शहीद बुधराम कोरसा (प्रधान आरक्षक, दंतेवाड़ा) – सम्मान उनकी पत्नी सुखमती कोरसा को दिया जाएगा।
राष्ट्रपति का पुलिस पदक (विशिष्ट सेवा)
- महेश राम साहू (रिटायर्ड इस्पेक्टर, विशेष शाखा, पुलिस मुख्यालय)
- ज्ञानेन्द्र कुमार अवस्थी (रिटायर्ड एआईजी, पीएचक्यू)
Chhattisgarg daily newsभारतीय पुलिस पदक (सराहनीय सेवा)
- अनिल कुमार कश्यप (डीएसपी, मुख्यालय)
- हरिशंकर प्रताप सिंह (निरीक्षक, विशेष मुख्यालय)
- नरेश कुमार पैकरा (कंपनी कमांडर, 7वीं वाहिनी, भिलाई)
- वली मोहम्मद शेख (निरीक्षक, योजना प्रबंध मुख्यालय)
- समैया चिपनपल्ली (एएसआई, नक्सल सेल, बीजापुर)
- सुशील कुमार श्रीवास (प्रधान आरक्षक, मुख्यालय)
- तुलाराम चुरेंद्र (प्रधान आरक्षक, रावघाट, कांकेर)
- हरीश चंद्र मरकाम (राजनांदगांव)
- सुशील कुमार चौबे (आरक्षक, अअवि, पुलिस मुख्यालय)
राज्य स्तरीय पुरस्कार
- गुरु घासीदास पुरस्कार – मिशा सिन्हा (एसडीओपी, गरियाबंद)
- राज्यपाल पुरस्कार – मंजूलता राठौर (डीएसपी, रायपुर)
- रानी सुबरन कुंवर पुरस्कार – मंजूलता राठौर (डीएसपी, रायपुर)
- मुख्यमंत्री पुरस्कार – रागिनी मिश्रा (एसडीओपी, धमतरी)
- शहीद वीर नारायण सिंह पुरस्कार – रविन्द्र कुमार अनंत (निरीक्षक, एजेके थाना, बिलासपुर)
- पुलिस महानिदेशक पुरस्कार – नर्मदा कोठारी (प्रधान आरक्षक, बालोद)