छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Chhatisgarh Samachar: मुख्यमंत्री उत्कर्ष योजना चयन परीक्षा का परिणाम जारी

Chhatisgarh Samachar: उत्तर बस्तर कांकेर, 08 जुलाई 2026

मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति उत्कर्ष योजना (पूर्व में जवाहर उत्कर्ष योजना) के अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 2026-27 में कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा का आयोजन गत 05 जुलाई रविवार को आयोजित की गई थी, प्रयास जिसका परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है, जिसे कांकेर जिले की वेबसाइट ांदामतण्हवअण्पद अपलोड किया गया है। जारी परीक्षा परिणाम सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कार्यालय एवं संबंधित आश्रम-छात्रावास अधीक्षकों के पास देखा जा सकता है। उक्त परीक्षा परिणाम की सूची के संबंध में यदि किसी अभ्यर्थी को पर दावा-आपत्ति प्रस्तुत करना हो तो वे 09 जुलाई शाम 05 बजे तक सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कार्यालय कांकेर में अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। प्राप्त दावा-आपत्तियों के निराकरण के बाद अंतिम मेरिट सूची 11 जुलाई को जारी किया जाएगा तथा जिला स्तरीय काउंसिलिंग समिति द्वारा चयनित विद्यार्थियों की काउंसिलिंग 14 जुलाई को की जाएगी।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button