Chhatisgarh Samachar: मुख्यमंत्री विद्यार्थी उत्कर्ष योजना की प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Chhatisgarh Samachar: मुख्यमंत्री विद्यार्थी उत्कर्ष योजना की प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी

Chhatisgarh Samachar:    गौरेला-पेंड्रा-मारवाही, 7 जुलाई 2026

मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना के तहत शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा छठवीं में प्रवेश हेतु आयोजित प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। यह परीक्षा 5 जुलाई को एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय लाटा (वर्तमान में संचालित 250 सीटर पोस्ट मेट्रीक छात्रावास लोहरा झोरकी, टीकरकला) में आयोजित की गई थी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार परीक्षा परिणाम कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास, खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालयों तथा जिले कीhttps://gaurela-pendra-marwahi.cg.gov.in/पर अवलोकन के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। परीक्षा परिणाम में प्राप्त अंकों के संबंध में यदि किसी अभ्यर्थी को कोई दावा या आपत्ति हो, तो वे 9 जुलाई 2026 तक कार्यालयीन समय में कार्यालय सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास, गौरेला-पेंड्रा-मारवाही में उपस्थित होकर अथवा डाक के माध्यम से अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त होने वाले दावा-आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा। प्राप्त सभी दावा-आपत्तियों का परीक्षण कर उनका निराकरण 10 जुलाई 2026 को किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button