छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)
Chhatisgarh Samachar : मुख्यमंत्री साय ने राज्यपाल डेका का विधानसभा परिसर में किया आत्मीय स्वागत

Chhatisgarh Samachar: रायपुर, 16 जुलाई 2025
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज शाम यहां छत्तीसगढ़ विधानसभा परिसर में राज्यपाल श्री रमेन डेका का पुष्पगुच्छ देकर आत्मीय स्वागत किया।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह, नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत, संसदीय कार्यमंत्री श्री केदार कश्यप, कोरबा लोकसभा सांसद श्रीमती ज्योत्स्ना महंत सहित विधायकगण उपस्थित थे।



