छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)
Chhatisgarh Samachar: मुख्यमंत्री अजा, अजजा विद्यार्थी उत्कर्ष योजना: आवेदन 20 जून तक

Chhatisgarh Samachar: मुंगेली, 06 जून 2026
मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजनांतर्गत प्राक्चयन परीक्षा के माध्यम से 2026-27 में कक्षा 06वीं में प्रवेश हेतु 20 जून तक आवेदन आमंत्रित किया गया है। आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि विद्यार्थी अपने स्कूल में 20 जून तक आवेदन जमा कर सकते हैं। प्राक्चयन परीक्षा का आयोजन 05 जुलाई को दोपहर 12 से 02 बजे तक किया जाएगा। योजना से संबंधित विस्तृत जानकारी विभाग की वेबसाइट tribal.cg.gov.in का अवलोकन किया जा सकता है।



