Chhatisgarh News Today: छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता! नक्सलियों के खुफिया स्थान से भारी मात्रा में विस्फोटक, राशन और IED सामग्री जब्त

Chhatisgarh News Today
छत्तीसगढ़ सरकार की नक्सल उन्मूलन नीति के अंतर्गत, नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को एक बार फिर महत्वपूर्ण सफलता मिली है। 53वीं वाहिनी भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के सेनानी संजय कुमार के मार्गदर्शन और उप सेनानी तेजवीर सिंह के नेतृत्व में नारायणपुर पुलिस की डीआरजी और आईटीबीपी की एक संयुक्त टीम ने घोर नक्सल प्रभावित ग्राम मडोदा से भोटोर के बीच एक सामूहिक खोज अभियान चलाया।
बड़ी मात्रा में नक्सली सामग्री जब्त
सर्च ऑपरेशन के दौरान ग्राम भोटोर के समीप सघन जंगलों में नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखा गया एक विशाल डंप बरामद किया गया। सुरक्षा बलों की घेराबंदी एवं गहन तलाशी के दौरान बड़ी मात्रा में नक्सली सामग्री प्राप्त हुई। इसी दौरान जवानों को एक प्रेशर कुकर आईईडी भी मिली, जिसे आईटीबीपी की बीडीएस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर ही सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बिना देर किए विस्फोट कर नष्ट कर दिया गया।
इस पूरे अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को किसी प्रकार की कोई नुकसान नहीं पंहुचा और न ही किसी तरह की जनहानि हुई है। सभी जवान जप्त किए गए सामान के साथ सफल रूप से कैंप वापस लौट आए। क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लक्ष्य से नारायणपुर पुलिस एवं सुरक्षा बलों द्वारा आगे भी इस प्रकार के सघन सर्च ऑपरेशन जारी रखने की बात कही गई है।

31 जनवरी 2026 को चला जॉइंट सर्च ऑपरेशन
छत्तीसगढ़ शासन की नक्सल उन्मूलन नीति के तहत नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ अंचल में लगातार सघन अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी क्रम में 31 जनवरी 2026 को 53वीं वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के सेनानी संजय कुमार के मार्गदर्शन और उप सेनानी तेजवीर सिंह के नेतृत्व में नारायणपुर पुलिस DRG और ITBP की संयुक्त टीम ने जॉइंट सर्च ऑपरेशन चलाया।



