Chhatisgarh News: छत्तीसगढ़ के इस जिले में फैक्ट्री पर पड़ा छापा, डेढ़ करोड़ का सामान जब्त.. पढ़े पूरा मामला! – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Chhatisgarh News: छत्तीसगढ़ के इस जिले में फैक्ट्री पर पड़ा छापा, डेढ़ करोड़ का सामान जब्त.. पढ़े पूरा मामला!

Chhatisgarh News:    छत्तीसगढ़ / दुर्ग जिले में हो रहे अवैध कारोबार पर रोक लगाने के लिए तेजी से पकड़ जारी थी. जिसके लिए दुर्ग कलेक्टर के निर्देश पर आज फूड सेफ्टी विभाग की टीम कोनारी गांव के इस फैक्ट्री में पहुंची। कोमल फूड प्रोडक्ट फैक्ट्री सागर जुमनानी द्वारा संचालित की जा रही थी। विभाग के अधिकारियो को इस बात की सूचना मिली थी कि, प्रतिबंधित जर्दा युक्त गुटखे के लिए इस स्थान पर बड़े पैमाने में सुपारी को कांटा जा रहा है। दो दिन पहले भी टीम ने इस फैक्ट्री में दबिश देकर सुपारी का सैंपल नमूना लेकर परीक्षण के लिए राजधानी भेजा था।

 

Read More: Cg News Raipur: महासमुंद के प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी निधीश कुमार कोष्टी निलंबित

फैक्ट्री को किया गया सील

जानकारी के मुताबिक शनिवार यानि आज खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारियो ने छापामार कार्यवाही की।जिसमें फैक्ट्री से 1050 बोरीयो में 52 हजार 500 किलो कच्ची खड़ी सुपारी और 247 बोरीयो में से12 हजार 350 किलो कटी सुपारी को जप्त किया है। जप्त सुपारी की कुल कीमत एक करोड़ 54 लाख नौ हजार पांच सौ बताई गई है। साथ ही फैक्ट्री को सील कर ताला लगा दिया गया है। अब देखना होगा इस पूरे मामला का भड़ाफोड कब तक रहेगी

 

 

 

Related Articles

Back to top button