छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Chhatisgarh News : विष्णु भैया की कल्याणकारी पहल से महिलाओं को मिला संबल, गिरिजा देवी के जीवन में आई खुशहाली

Chhatisgarh News :  कोरबा 07 सितम्बर 2026

जब घर की छोटी-बड़ी जरूरतों को पूरा करने के लिए अपने हाथ में कुछ राशि हो, तो मन में एक अलग ही आत्मविश्वास आता है। महतारी वंदन योजना से मिलने वाली राशि मेरे लिए इसी आत्मविश्वास और सहारे का माध्यम बनी है।”
कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड के ग्राम पोड़ी की रहने वाली श्रीमती गिरिजा देवी महतारी वंदन योजना का लाभ लेकर अपने परिवार की जरूरतों को बेहतर ढंग से पूरा कर रही हैं। योजना के तहत मिलने वाली नियमित आर्थिक सहायता ने उनके घरेलू जीवन को आसान बनाया है और बच्चों की देखभाल एवं पोषण में भी मददगार साबित हो रही है।
लाभार्थी गिरिजा देवी बताती हैं, “महतारी वंदन योजना की राशि हर महीने मेरे खाते में आती है। अब 31वीं किश्त की राशि भी मेरे खाते में आ गई है। यह राशि मेरे लिए बहुत उपयोगी है। इससे मैं घर की जरूरी चीजें खरीदती हूं और बच्चों के पोषण एवं उनकी जरूरतों पर भी खर्च करती हूं। पहले छोटी-छोटी जरूरतों के लिए भी परिवार पर निर्भर रहना पड़ता था, लेकिन अब अपने पास कुछ राशि होने से मैं खुद परिवार की जरूरतों में सहयोग कर पाती हूं।”
वह आगे कहती हैं, “मुझे खुशी है कि छत्तीसगढ़ सरकार महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए ऐसी योजना चला रही है। मुख्यमंत्री श्री  विष्णु भैया की इस कल्याणकारी योजना से हम जैसी महिलाओं को अपने परिवार के लिए कुछ करने का अवसर और आत्मविश्वास मिला है। नियमित रूप से मिलने वाली राशि हमारे लिए एक बड़ा संबल है। इससे मैं घर-परिवार की जिम्मेदारियों को पहले से बेहतर तरीके से निभा पा रही हूं और धीरे-धीरे आत्मनिर्भर बनने की ओर बढ़ रही हूं।”
श्रीमती गिरिजा देवी के लिए महतारी वंदन योजना की हर किश्त केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि अपने परिवार की जरूरतों को पूरा करने का भरोसा और अपने पैरों पर खड़े होने का आत्मविश्वास बन रही है।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button