Chhatisgarh News: मुख्यमंत्री विद्यार्थी उत्कर्ष योजना अंतर्गत कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा 5 जुलाई को

Chhatisgarh News: अम्बिकापुर 01 जुलाई 2026
आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास छत्तीसगढ़ रायपुर के द्वारा संचालित मुख्यमंत्री विद्यार्थी उत्कर्ष योजना अतर्गत वर्ष 2026-27 कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु प्राक्चयन परीक्षा का आयोजन 05 जुलाई 2026 को दोपहर 12ः00 से 02ः00 बजे तक परीक्षा केन्द्र प्रयास आवासीय विद्यालय अम्बिकापुर (ग्राम-घंघरी) में आयोजित है।
उन्होंने बताया कि जिन छात्र-छात्राओं द्वारा प्रवेश हेतु आवेदन पत्र कार्यालय सहायक आयुक्त अम्बिकापुर में जमा किया गया है उनका प्रवेश पत्र कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास अम्बिकापुर से एवं जिन छात्र-छात्राओं ने विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालयध्मण्डल संयोजक लखनपुर, उदयपुर, लुण्ड्रा, बतौली, सीतापुर एवं मैनपाट में जमा किये हैं वे अपना प्रवेश पत्र संबंधित मण्डल संयोजकों से 01 जुलाई से प्राप्त कर सकते हैं अथवा निर्धारित परीक्षा तिथि को परीक्षा केन्द्र प्रयास आवासीय विद्यालय अम्बिकापुर (ग्राम घंघरी) से परीक्षा प्रारंभ होने के डेढ़ घण्टे पूर्व उपस्थित होकर केन्द्राध्यक्ष से प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते है। सभी परीक्षार्थियों को परीक्षा तिथि को फोटो युक्त पहचान पत्र के साथ उपस्थित होना अनिवार्य है।
परीक्षा में सम्मिलित होने हेतु वे विद्यार्थी पात्र होंगे जिनके पालकों की वार्षिक आय 2.50 लाख से अधिक न हो, आयकर दाता न हो, सरगुजा जिले के मूल निवासी हो, कक्षा 4थी में 80 प्रतिशत से अधिक अंक या समकक्ष ग्रेड प्राप्त करने वाले विद्यार्थी हों तथा ग्रामीण अंचल के विद्यालयों में कक्षा 5वीं में अध्ययनरत हो।



