Chhatisgarh news: छत्तीसगढ़ की दो राज्यसभा सीटों पर 16 मार्च होगा चुनाव: इसी दिन आएंगे नतीजे.. – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Chhatisgarh news: छत्तीसगढ़ की दो राज्यसभा सीटों पर 16 मार्च होगा चुनाव: इसी दिन आएंगे नतीजे..

Chhatisgarh news छत्तीसगढ़ सहित 10 राज्यों की 37 सीटों पर राज्यसभा चुनाव का ऐलान हो चुका है। निर्वाचन आयोग ने चुनाव को लेकर कार्यक्रम घोषित कर दिया है। इस क्रम में छत्तीसगढ़ की दो राज्यसभा सीटों पर 16 मार्च को चुनाव कराए जाएंगे।

 

read mire Raigarh News : मुफ्त 6 सौ यूनिट बिजली की मांग की रायगढ़ जिले के निवासियों ने प्रदूषण,जहरीला पानी,सड़क दुर्घटना और गंभीर बीमारी का मुख्य कारण बिजली उत्पादन..

 

निर्वाचन आयोग के राज्यसभा चुनावी कार्यक्रम के अनुसार, 26 फरवरी 2026 को अधिसूचना जारी की जाएगी। उसके बाद नामांकन दाखिल करने, जांच और नामवापस लेने की प्रक्रिया निर्धारित सीमा में कराई जाएगी।

 

 

 

बता दें कि छत्तीसगढ़ की दो राज्यसभा सांसदों का कार्यकाल अप्रैल 2026 में पूरा हो रहा है। इसके लिए छत्तीसगढ़ की दो राज्यसभा सीटों पर वोटिंग कराई जाएगी। राज्यसभा चुनाव को लेकर छत्तीसगढ़ में सरगर्मी तेज हो गई है। बीजेपी और कांग्रेस दोनों पार्टी में अपने उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया तेज कर दी है।

 

read more Holi 2026 Date: इस बार होलिका दहन और होली पर रहेगा भद्रा और चंद्र ग्रहण का साया; जानिए सही तारीख और शुभ मुहूर्त

 

छत्तीसगढ़ के ये राज्यसभा सांसद होंगे रिटायर- 

कवि तेजपाल सिंह तुलसी

फूलो देवी नेताम

 

 

चुनाव कार्यक्रम-

नोटिफिकेशन- 26 मार्च 2026

नामांकन की आखिरी तारीख- 5 मार्च 2026

नामांकन पत्रों की जांच – 6 मार्च 2026

नामवापसी की अंतिम तिथि – 9 मार्च 2026

मतदान- 16 मार्च 2026

समय – सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे

मतगणना – 16 मार्च 2026 को शाम 5 बजे से

Related Articles

Back to top button