Chhatisgarh Latest News: उर्वरक उपलब्ध नहीं होने की शिकायत का हुआ समाधान, किसान ने जताया मुख्यमंत्री का आभार

Chhatisgarh Latest News: सक्ती, 30 जून 2026
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मंशानुसार आमजन की समस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी निराकरण के उद्देश्य से संचालित मुख्यमंत्री हेल्पलाइन शासन की जनसेवा, सुशासन और जवाबदेही के प्रति दृढ़ प्रतिबद्धता का सशक्त माध्यम बनकर उभर रही है। कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो के निर्देशन में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के माध्यम से जिले में प्राप्त शिकायतों का गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ त्वरित निराकरण किया जा रहा है, जिससे नागरिकों को समय पर राहत मिल रही है। इसी क्रम में विकासखंड डभरा के ग्राम चुरतेली निवासी श्री रघुनंदन सिदार द्वारा कृषि आदान (उर्वरक) उपलब्ध नहीं होने संबंधी शिकायत मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में दर्ज कराई गई थी। शिकायत प्राप्त होने के पश्चात संबंधित अधिकारियों द्वारा जांच की गई तथा शिकायतकर्ता से संपर्क कर तथ्यात्मक जानकारी प्राप्त की गई। इसके बाद विकासखण्ड डभरा अंतर्गत प्राथमिक सेवा सहकारी समिति कुसमूल के माध्यम से कृषक को उसकी भूमि के अनुरूप परमिट जारी कर आवश्यक उर्वरक तत्काल उपलब्ध कराया गया। साथ ही शिकायत का सफलतापूर्वक निराकरण करते हुए शिकायतकर्ता को आवश्यक जानकारी भी प्रदान की गई। शिकायत के निराकरण के पश्चात श्री रघुनंदन सिदार ने समाधान पर संतुष्टि व्यक्त की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज करते ही अब आमजन की समस्याओं का तत्काल समाधान हो रहा है। श्री सिदार ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री की संवेदनशील एवं जनहितैषी कार्यप्रणाली आम नागरिकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है तथा जरूरतमंद लोगों को समय पर राहत प्रदान कर रही है, जो अत्यंत सराहनीय है।



