छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Chhatisgarh latest news: छत्तीसगढ़ में दिखा भारत बंद का असर; रायगढ़ में खदानें बंद, परिवहन प्रभावित

Chhatisgarh latest news केंद्र सरकार द्वारा लागू की गई चार श्रम संहिताओं और अन्य नीतियों के खिलाफ आज 12 फरवरी को देश की 10 प्रमुख ट्रेड यूनियनों और 100 से अधिक जन संगठनों ने हड़ताल का आह्वान किया है। इस हड़ताल का प्रभाव छत्तीसगढ़ में भी पूरी तरह से देखने को मिलेगा।

 

संघों का कहना है कि यह हड़ताल श्रमिकों, कर्मचारियों और सार्वजनिक संस्थानों के हितों की रक्षा के उद्देश्य से की जा रही है। प्रदेश के विभिन्न संगठनों ने इस हड़ताल को सफल बनाने के लिए अपने-अपने प्रयास किए हैं। हालांकि, चैंबर ऑफ कॉमर्स ने इस हड़ताल का समर्थन नहीं किया है।।

 

रायपुर में हड़ताल के समर्थन में बुधवार को कर्मचारी भवन बूढ़ापारा से मशाल रैली निकाली गई। रैली में बड़ी संख्या में श्रमिक, कर्मचारी और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए। रैली शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए सभा में बदल गई

 

read more AI Rules 2026: AI जनरेटेड कंटेंट बनाने वाले सावधान! सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के लिए सरकार ला रही सख्त IT नियम, इस दिन से होगा लागू

 

चारों श्रम संहिताएं मजदूरों के अधिकारों को कमजोर करेंगी- धर्मराज

 

Chhatisgarh latest newsरायपुर में सभा को संबोधित करते हुए ट्रेड यूनियनों के संयुक्त मंच के संयोजक धर्मराज महापात्र ने कहा कि चारों श्रम संहिताएं मजदूरों के अधिकारों को कमजोर करेंगी। उन्होंने प्रदेश के सभी श्रमिकों से अपील की थी कि वे हड़ताल में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और इसे सफल बनाएं। कार्यक्रम के अंत में हड़ताल को सफल बनाने का संकल्प लिया गया था।

Related Articles

Back to top button