मनोरंजन

Chhaava Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर ‘छावा’ ने किया कमाल, दूसरे दिन में कमा दिए इतने करोड़…

Chhaava Box Office Collection:विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म छावा 14 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को मिमी और लुका छुपी जैसी फिल्मों के डायरेक्टर लक्ष्मण उतेकर ने डायरेक्ट किया है। जो इस वक्त बॉक्स ऑफिस में तहलका मच रही है। फिल्म ने अपने पहले दो दिनों में 72.40 करोड़ का कलेक्शन किया है। वहीं इस फिल्म में विक्की कौशल के अभिनय को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं।

बता दें कि, ‘छावा’, जो छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित है, बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। लक्ष्मण उतेकर द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अक्षय खन्ना, आशुतोष राणा और विनीत कुमार सिंह ने भी महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं। फिल्म समीक्षकों से भी सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। पहले दिन फिल्म ने 33.10 करोड़ कमाए, जबकि दूसरे दिन 39.30 करोड़ का कलेक्शन हुआ।

Chhaava Box Office Collection: ‘Chhaava’ की सफलता से बॉलीवुड में खुशी का माहौल है। दर्शक फिल्म में विक्की कौशल के शानदार अभिनय और छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन की कहानी को खूब सराह रहे हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर आगे भी अच्छा प्रदर्शन करने की उम्मीद है। यह फिल्म इतिहास और मनोरंजन का एक शानदार मिश्रण है

Related Articles

Back to top button