Chennai Flight Scare: चलती फ्लाइट के आपातकालीन दरवाजा खोलकर कूदा यात्री, एयरपोर्ट पर मची अफरा-तफरी – RGH NEWS
देश

Chennai Flight Scare: चलती फ्लाइट के आपातकालीन दरवाजा खोलकर कूदा यात्री, एयरपोर्ट पर मची अफरा-तफरी

Chennai Flight Scare चेन्नई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आज सुबह एक यात्री ने चलते विमान का अचानक आपातकालीन दरवाजा खोलकर कूद गया। इससे विमान के अंदर और हवाई अड्डे पर अफरा-तफरी मच गई। यह विमान शारजाह से चेन्नई आ रहा था और हवाई अड्डे पर लैंड करते ही यात्री ने दरवाजा खोल दिया। इसके बाद पायलट ने आनन फानन में विमान रोका और सुरक्षाकर्मियों को सूचना दी। फिलहाल यात्री को हिरासत में लेकर स्थानीय पुलिस को सौंप दिया गया है।

 

 

 

 

यह घटना आज तड़के करीब 3 बजे की है। एयर अरबिया की उड़ान संख्या G9 471 शारजाह से चेन्नई पहुंची थी। विमान रनवे से टर्मिनल की ओर बढ़ रहा था, तभी 29 साल के मोहम्मद शरीफ मोहम्मद नजमुद्दीन ने आपातकालीन दरवाजा खोला और कूद गया। इसके बाद पायलट ने तुरंत विमान को रोका और अधिकारियों को सूचना दी। कूदने के दौरान यात्री घायल भी हो गया और उसे इलाज के लिए ले जाया गया।

 

read more Cg News: जब मुख्यमंत्री उतरे मैदान में: सुशासन तिहार में बच्चों संग खेला क्रिकेट, बढ़ाया हौसला

 

अधिकारी ने बताई कूदने की वजह

Chennai Flight Scareएक अधिकारी ने बताया कि घटना के बाद मुख्य रनवे को सुरक्षा कारणों से बंद कर दिया गया। करीब एक घंटे बाद फिर शुरू किया गया। इस दौरान कई उड़ानों में देरी हुई। लंदन से आने वाली ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट को बेंगलुरु डायवर्ट किया गया। एक अधिकारी ने बताया, “यात्री ने उल्टी जैसा महसूस होने की शिकायत की थी और माना जा रहा है कि उसने विमान में 2 बार उल्टी भी की थी।

Related Articles

Back to top button