Chemists Nationwide strike Today: छत्तीसगढ़ के सभी मेडिकल स्टोर्स आज रहेंगे बंद, जानें इमरजेंसी में कहाँ मिलेगी दवा?

Chemists Nationwide strike Today। छत्तीसगढ़ के दवा व्यापारियों ने आज 20 मई 2026 को अपने मेडिकल स्टोर बंद रखने का फैसला किया है। यह बंद राष्ट्रीय संगठन ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स (AIOCD) के देशव्यापी आह्वान के तहत किया जा रहा है। प्रदेशभर के दवा व्यापारी इस एक दिवसीय बंद में शामिल होंगे।
दवा व्यापारियों का कहना है कि ऑनलाइन दवा बिक्री के बढ़ते चलन और नियमों की कमजोर निगरानी से मरीजों की सुरक्षा पर गंभीर खतरा पैदा हो गया है। उनका आरोप है कि कई ऑनलाइन प्लेटफॉर्म बिना उचित सत्यापन के दवाइयां बेच रहे हैं, जिससे स्वास्थ्य व्यवस्था प्रभावित हो रही है
ऑनलाइन दवा बिक्री के खिलाफ आज दिल्ली सहित देशभर में दवा व्यापारियों की आज देशव्यापी हड़ताल है। ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स के ऐलान पर ऑनलाइन दवा बिक्री के खिलाफ यह हड़ताल किया जा रहा है । इस एक दिवसीय विरोध प्रदर्शन और बंद में दिल्ली, भोपाल और छत्तीसगढ़ सहित देश भर के करीब 12.4 लाख दवा विक्रेता, फार्मासिस्ट और थोक व्यापारी शामिल हो रहे हैं।
मध्य प्रदेश में 30 हजार से ज्यादा मेडिकल स्टोर आज बंद
आपको बता दें कि दवा व्यापारियों का आरोप है कि ऑनलाइन कंपनियां भारी डिस्काउंट देकर ऑफलाइन बाजार को खत्म कर रही हैं, जिसके विरोध में आज 20 मई को ई-फार्मेसी के खिलाफ देशभर में मेडिकल स्टोर बंद रहेंगे।( MP 30 thousand medical stores closed) इसका विरोध का बड़ा असर मध्य प्रदेश में भी देखा जा रहा है, जहाँ मप्र फार्मासिस्ट एसोसिएशन के मुताबिक रिटेल और थोक दवा व्यापारियों के बंद में शामिल होने से मप्र में 30 हजार से ज्यादा मेडिकल स्टोर आज बंद रहेंगे।
read more Petrol Ethnol Blending: पेट्रोल में अब 30% तक Ethnol मिलाने की तैयारी, सरकार ने जारी किया आदेश
पातकालीन सेवाओं के लिए खुली रहेगी मेडिकल
Chemists Nationwide strike Todayइसके साथ ही छत्तीसगढ़ की भी तमाम दवाई दुकानें आज बंद रहेंगी। जनता के लिए राहत की बात यह है कि आपातकालीन सेवाओं के लिए कुछ मेडिकल स्टोर खुले रहेंगे और मरीजों को अस्पतालों के अंदर और सरकारी दवा सेंटर में ही दवाई मिलेगी। अस्पतालों और सरकारी केंद्रों को छोड़कर आज तमाम निजी दवा दुकानें बंद रहने से ऑफलाइन बाजार पूरी तरह ठप है।

