Chattisgarh news raipur: रायपुर में चलती बस में लगी भीषण आग, यात्रियों में मचा हड़कंप

Chattisgarh news raipur राजधानी रायपुर के वीआईपी चौक के पास शनिवार शाम को अचानक चलती बस में आग आग लगने की घटना सामने आई. सड़क पर सिटी बस से अचानक आग धधक उठी और धुआं निकलने लगा. मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. फिलहाल आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
जानकारी के मुताबिक, घटना पंडरी थाना क्षेत्र का है. सिटी बस में अचानक आग लगने की घटना से यात्रियों में हड़कंप मच गया. बताया जा रहा है कि बस में आग बुझाने के लिए कोई भी अग्निशमन उपकरण उपलब्ध नहीं था. अबतक घटना में जनहानि की जानकारी नहीं है.
read more Digital gold: NSE लेकर आया एक जबरदस्त सिस्टम, अब डीमैट अकाउंट से खरीद सकेंगे फिजिकल गोल्ड
Chattisgarh news raipurस्थानीय लोगों का कहना है कि सूचना के बाद भी दमकल की गाड़ी समय पर मौके पर नहीं पहुंच सकी. जबतक दमकल वाहन पहुंची तबतक आग पूरी बस में फैल गई. देखते ही देखते लाखों की बस जलकर खाक हो गई. वहीं पुलिस घटना की जांच कर रही है.



