Chandra Grahan 2026: आज इतने बजे लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, नोट कर लें चंद्र ग्रहण की सही टाइमिंग

Chandra Grahan 2026 इस साल 03 मार्च को फाल्गुन माह की पूर्णिमा के दिन साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है. ये चंद्र ग्रहण सिंह राशि और पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में लगेगा. जोकि भारत में भी नजर आएगा. इसका सूतक काल भी भारत में मान्य होगा. इसलिए इस चंद्र ग्रहण का महत्व और भी अधिक हो गया है.
खगोलविदों के अनुसार, पृथ्वी जब सूर्य और चंद्रमा के बीच आती है और उसकी छाया चंद्रमा पर पड़ने लगती है, तो चंद्र ग्रहण लगता है. इस दौरान चंद्रमा जब धरती की छाया में पूरी तरह से ढक जाता है, तो चंद्रमा लाल दिखाई देने लगता है. इसे ही वैज्ञानिक ब्लड मून कहते हैं. आइए जानते हैं कि भारत में ब्लड मून कहां कहां और किस समय दिखाई देगा?
ये भी पढ़ेंसुबह से लेकर देर रात तक की हर बड़ी और खास खबर पढ़े सिर्फ RGH NEWS पर
चंद्र ग्रहण और सूतक काल 2026 का समय
आज चंद्र ग्रहण की शुरुआत दोपहर 03 बजकर 20 मिनट पर हो जाएगी. शाम 4 बजकर 58 मिनट से लेकर शाम 5 बजकर 32 मिनट तक पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा. शाम करीब 6 बजकर 20 मिनट से लेकर शाम बजे से शाम 06 बजकर 46 मिनट तक भारत में चंद्र ग्रहण दिखाई देगा. शाम 06 बजकर 46 मिनट पर ग्रहण समाप्त हो जाएगा. सुबह 06 बजकर 20 मिनट पर इसका सूतक लग जाएगा. जोकि ग्रहण के साथ समाप्त होगा.
भारत में कितनी देर नजर आएगा ग्रहण?
भारतीय समय के अनुसार, यह चंद्र ग्रहण भारत के ज्यादातर शहरों में शाम 06 बजकर 20 मिनट पर नजर आने लगेगा. इस तरह देश के अलग-अलग हिस्सों में ग्रहण लगभग 20 से 25 मिनट तक दिखाई दे सकता है. हालांकि कुछ जगहों पर चंद्र ग्रहण थोड़ा पहले भी नजर आ सकता है. आसमान साफ रहने की स्थिति में कई जगहों पर ब्लड मून भी दिख सकता है. ये पूर्वोत्तर भारत में साफ नजर आ सकता है. वहीं पश्चिम और दक्षिण भारत में केवल अंतिम भाग ही दिखेगा.
दिल्ली समेत इन बडे़े शहरों में ग्रहण के दिखने का समय
दिल्ली-एनसीआर: यहां चंद्र ग्रहण शाम 06 बजकर 26 मिनट पर शुरू होगा.
प्रयागराग: यहां चंद्र ग्रहण शाम 06 बजकर 08 मिनट पर शुरू होगा.
कानपुर: यहां चंद्र ग्रहण शाम 06 बजकर 14 मिनट पर शुरू होगा.
वाराणसी: यहां चंद्र ग्रहण शाम 06 बदकर 04 मिनट पर शुरू होगा.
पटना: यहां चंद्र ग्रहण शाम को 05 बजकर 55 मिनट पर शुरू होगा.
रांची: यहां चंद्र ग्रहण शाम को 05 बजकर 55 मिनट पर शुरू होगा.
कोलकाता: यहां चंद्र ग्रहण शाम को 05 बजकर 43 मिनट पर शुरू होगा.
भुवनेश्वर: यहां चंद्र ग्रहण 05 बजकर 54 मिनट पर शुरू होगा.
गुवाहाटी: यहां चंद्र ग्रहण शाम 05 बजकर 27 मिनट पर शुरू होगा.
चेन्नई: यहां चंद्र ग्रहण शाम को 06 बजकर 21 मिनट पर शुरू होगा.
बेंगलुरु: यहां चंद्र ग्रहण शाम 06 बजकर 32 मिनट पर शुरू होगा.
हैदराबाद: यहां चंद्र ग्रहण शाम 06 बजकर 26 मिनट पर शुरू होगा.
ईटानगर: यहां चंद्र ग्रहण शाम 05 बजकर 07 मिनट पर शुरू होगा.
इस सभी स्थानों पर ग्रहण की समाप्ति शाम को 06 बजकर 46 मिनट हो जाएगी.



