देश

Chamoli Cloudburst News : बादल फटने से फिर मची तबाही, 6 घर तबाह, कई लोग लापता…

Chamoli Cloudburst News उत्तराखंड में फिर बादल फटने की घटना सामने आई है। उत्तराखंड के चमोली जिले में रात को हुई भारी बारिश के बाद बादल फटने से बड़ा हादसा हो गया। नंदानगर घाट क्षेत्र के कुंतरी लंगाफली और धुर्मा गांव में बादल फटने के कारण कई घर और गाड़ियां मलबे में दब गईं।

गाड़ियां मलबे में दब गईं।

 

धुर्मा गांव में भी बादल फटने से भारी नुकसान हुआ है। यहां कई वाहन, दुकानें और मकान मलबे की चपेट में आ गए हैं। हादसे की सूचना मिलते ही SDRF, NDRF, और तहसील प्रशासन की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है और बचाव कार्य में जुटी हुई है।

 

Read more Kiwi Benifits: रोज एक कीवी खाने से दूर भाग जाएंगी ये बीमारियां, सेहत में दिखेंगे जबरदस्त सुधार…

 

 

गोपेश्वर में जिला आपदा प्रबंधन केंद्र ने भी घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि भूस्खलन के मलबे ने कई घरों को नष्ट कर दिया। मौसम की खराब स्थिति के कारण बचाव कार्य में मुश्किलें आ रही हैं, लेकिन प्रशासन की टीमें लगातार लापता लोगों की तलाश कर रही हैं।

 

इससे पहले देहरादून में बादल फटा

इससे पहले, देहरादून और राज्य के कई अन्य हिस्सों में मंगलवार को बादल फटने और रात भर हुई मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचाई थी। उफनती नदियों ने इमारतों, सड़कों और पुलों को बहा दिया, जिससे 6 लोगों की मौत हो गई, 7 लोग लापता हो गए और पहाड़ी राज्य के विभिन्न स्थानों पर 600 से अधिक लोग फंस गए थे।

 

Read more Kiwi Benifits: रोज एक कीवी खाने से दूर भाग जाएंगी ये बीमारियां, सेहत में दिखेंगे जबरदस्त सुधार…

 

Chamoli Cloudburst Newsवहीं, मौसम विभाग ने उत्तराखंड में आज अगले 20 घंटे के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यह अलर्ट राज्य के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी है, जिससे भूस्खलन और नदियों का जलस्तर बढ़ने की आशंका है।

 

Related Articles

Back to top button