Chakradhar samaroh 2025: चक्रधर समारोह में कवि डॉ. कुमार विश्वास का काव्यपाठ, श्रोताओं ने खूब सराहा – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Chakradhar samaroh 2025: चक्रधर समारोह में कवि डॉ. कुमार विश्वास का काव्यपाठ, श्रोताओं ने खूब सराहा

Chakradhar samaroh 2025:    रायगढ़, 27 अगस्त 2025/ चक्रधर समारोह के अवसर पर प्रख्यात कवि डॉ. कुमार विश्वास ने अपनी विशेष प्रस्तुति से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कवि डॉ. कुमार विश्वास युवा पीढ़ी के अत्यंत लोकप्रिय कलाकार है। उन्होंने देश की राष्ट्र भाषा हिंदी को राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाया है। उनका जन्म 10 फरवरी 1970 को हुआ। कवि डॉ. कुमार विश्वास की साहित्य में बहुत रुचि है। 2001 में उन्हें शोध कार्य के लिए पुरस्कृत भी किया गया है। उनके द्वारा फिल्मों में भी गीत लिखे गए है। उन्होंने रामकथा को भाव पूर्ण प्रस्तुत किया है। वे लेखनी, वाणी और कलम के धनी है। वे व्यंग्य बहुत ही पैनी प्रस्तुत करते है। उनके साथ युवा गीतकार श्री गौरव साक्षी, आगरा से आए वीर रस के युवा कवि ईशान देव, हास्य कवि दिनेश गौरवा और सुश्री अल्पना आनंद ने मनमोहक प्रस्तुति दी।

Read More: Cg News Raipur: जनता की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ प्रभावित जिलों में राहत कार्यों की गति तेज करने के दिए निर्देश

Chakradhar samaroh 2025:     कार्यक्रम में उपस्थित साहित्यप्रेमियों ने डॉ. कुमार विश्वास की कविताओं को न केवल सुना, बल्कि उनकी भावनाओं को आत्मसात भी किया। उनका प्रभावशाली काव्यपाठ सुनकर श्रोतागण भावविभोर हो उठे और तालियों की गडग़ड़ाहट से पूरा समारोह स्थल गूंज उठा। पूरा माहौल साहित्य और काव्यरस से सराबोर हो गया। चक्रधर समारोह का यह कवि सम्मेलन श्रोताओं के लिए अविस्मरणीय अनुभव साबित हुआ।

Related Articles

Back to top button