CGPSC Prelims 2026: CGPSC 2025 की प्रारंभिक परीक्षा फरवरी से, इतने पदों पर होगी भर्ती

CGPSC Prelims 2026 छत्तीसगढ़ के लाखों प्रतियोगी अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना सामने आई है। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) द्वारा आयोजित राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 22 फरवरी 2026 को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा प्रदेश के सभी 33 जिलों में एक साथ कराई जाएगी। आयोग के परीक्षा नियंत्रक के अनुसार, परीक्षा दो पालियों में संपन्न होगी।
दो पालियों में होगी परीक्षा
प्रथम पाली में जनरल स्टडीज का पेपर सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित किया जाएगा। द्वितीय पाली में एप्टीट्यूड टेस्ट दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगा।
परीक्षा का आयोजन राज्यभर में निर्धारित केंद्रों पर किया जाएगा। प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
कब जारी होंगे प्रवेश पत्र?
राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा के प्रवेश पत्र परीक्षा तिथि से लगभग 10 दिन पहले जारी किए जाएंगे। अभ्यर्थी अपने एडमिट कार्ड आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.psc.cg.gov.in से डाउनलोड कर सकेंगे।
आयोग ने अभ्यर्थियों से आग्रह किया है कि वे समय रहते प्रवेश पत्र डाउनलोड कर लें और उसमें दी गई जानकारी की जांच कर लें।
परीक्षा केंद्रों को लेकर निर्देश
परीक्षा के लिए सभी जिलों में केंद्र निर्धारित किए गए हैं। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचें। अपने साथ प्रवेश पत्र और वैध पहचान पत्र अनिवार्य रूप से लेकर जाएं।
आयोग ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा के दौरान अनुचित साधनों का उपयोग या किसी भी प्रकार की गड़बड़ी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
मुख्य परीक्षा की तिथि भी घोषित
प्रारंभिक परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा में शामिल होना होगा। आयोग के अनुसार, मुख्य परीक्षा 16, 17, 18 और 19 मई 2026 को आयोजित की जाएगी।
CGPSC Prelims 2026इसका अर्थ है कि प्रारंभिक परीक्षा केवल पहला चरण है। मुख्य परीक्षा और उसके बाद की चयन प्रक्रिया में सफल होने के बाद ही अंतिम मेरिट सूची जारी होगी



