छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)
जिले में जनसमस्या निवारण शिविरों हेतु नोडल अधिकारी,सहायक नोडल अधिकारी एवं सदस्य किए गए नियुक्त

अम्बिकापुर, 02 जुलाई 2024
छत्तीसगढ शासन सामान्य एवं जनशिकायत निवारण विभाग के निर्देशानुसार जिले में जनसमस्या निवारण शिविरों के निराकरण की प्रकिया हेतु जिले के लिए नोडल अधिकारी,सहायक नोडल अधिकारी एवं सदस्य नियुक्त किए गए हैं। सम्पूर्ण जिले के नोडल अधिकारी जिला कलेक्टर सरगुजा एवं सहायक नोडल अधिकारी
जिला पंचायत सरगुजा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी होंगे। वहीं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अम्बिकापुर, सीतापुर, उदयपुर, धौरपुर अपने उपसंभाग के क्षेत्र के नोडल अधिकारी तथा सभी विभाग प्रमुख सदस्य होंगे। समस्त जनसमस्या निवारण शिविर का संचालन एवं समुचित व्यवस्था सहायक नोडल अधिकारी के मार्गदर्शन में संचालित किया जावेगा।



