जिले में ’’स्टॉप डायरिया कैम्पेन’’ की हुई शुरुआत – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

जिले में ’’स्टॉप डायरिया कैम्पेन’’ की हुई शुरुआत

दंतेवाड़ा, 02 जुलाई 2024

जिला चिकित्सा विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले में स्तरीय ’’स्टॉप डायरिया कैम्पेन’’ के शुभारंभ के तहत प्रचार-प्रसार जागरूकता के लिये चलित वाहन रवाना किया गया। इस मौके पर बच्चों एवं माता पिताओं को डायरिया से बचाव एवं उपचार के संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय बसाक के द्वारा जानकारी देते हुए ओआरएस पैकेट और जिंक का टेबलेट वितरण किया गया।

इस दौरान जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस. मण्डल, सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल डॉ. कपिल देव कश्यप, अधीक्षक डायरिया नियंत्रण नोडल डॉ. प्रियंका सक्सेना, जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ. हितेश ठाकुर, डॉ. वेणु गोपाल खण्ड चिकित्सा अधिकार, संभागीय समन्वयक न्यूट्रीशियन इंटरनेशनल श्री प्रवीण साहू, जिला मीडिया अधिकारी श्री बी.एस. नेताम, विकासखण्ड प्रबंधक गीदम श्री जेम्स बैक, श्री जीवन नाग, एवं अन्य अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button