CG Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में रायगढ़ समेत इन जिलों में आज होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट…

CG Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में शुक्रवार की शाम मौसम ने करवट ली। शुक्रवार शाम को मौसम का मिजाज बदला और राजधानी रायपुर समेत आस-पास के इलाकों में जमकर बारिश भी हुई। रात भर हुई इस बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत दिलाई है। शुक्रवार की रात हुई बारिश के बाद मौसम विभाग ने आज यानी शनिवार को राजधानी रायपुर समेत कई अन्य जिलों में भारी बारिश होने की संभवना जताई है। मौसम विभाग ने प्रदेश के अलग-अलग जिलों में भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है।
प्रदेश के इन जिलों के लिए अलर्ट जारी
CG Weather Update Today: शनिवार के मौसम के बारे में जानकारी देते हुए मौसम विभाग की तरफ से बताया गया कि, प्रदेश की राजधानी रायपुर समेत कई अन्य जिलों में आज भारी बारिश होने की संभावना हैं। मौसम विभाग की तरफ से रायपुर, बिलासपुर, राजनांदगांव, दुर्ग, बालोद, बलौदाबाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़ और कोरबा समेत कई अन्य इलाकों में भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। इतना ही नहीं मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ स्थानों पर बिजली गिरने की भी संभावना जताई है।
मौसम विभाग ने जतना से की सतर्कता बरतने की अपील
मौसम विभाग ने आगे बताया कि, प्रदेश के कुछ इलाकों में भारी बारिश होने के साथ-साथ तेज आंधी-तूफ़ान भी चल सकता है। आंधी-तूफ़ान और बारिश के बीच कई इलाकों में बिजली गिरने की संभावना भी मौसम विभाग द्वारा जताई गई है। मौसम विभाग ने लोगों को सलाह देते हुए कहा कि, वे खराब मौसम के दौरान सतर्क रहें और बिना आवश्यक कारण के खुले स्थानों पर न जाएं।
आज छत्तीसगढ़ का मौसम कैसा रहेगा?
उत्तर: मौसम विभाग के अनुसार आज रायपुर समेत कई जिलों में भारी बारिश और आंधी-तूफान की संभावना है।
किन जिलों में मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया गया है?
उत्तर: रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, बालोद, बलौदाबाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़ और कोरबा सहित कई जिलों में अलर्ट जारी हुआ है।
छत्तीसगढ़ में बिजली गिरने का खतरा मौसम विभाग ने जताया है?
उत्तर: हां, मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि कई इलाकों में भारी बारिश के साथ बिजली गिरने की संभावना है।
खराब मौसम में लोगों को क्या सावधानियां बरतनी चाहिए?
उत्तर: मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि वे अनावश्यक रूप से खुले स्थानों पर न जाएं और सुरक्षित जगह पर रहें।
मौसम से गर्मी और उमस से राहत मिलेगी?
CG Weather Update Today: हां, रात भर की बारिश और आज की संभावित भारी बारिश से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिलेगी।