CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मौसम ले रहा है करवट, 9 अप्रैल तक गरज-चमक और आंधी-बारिश का अलर्ट – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मौसम ले रहा है करवट, 9 अप्रैल तक गरज-चमक और आंधी-बारिश का अलर्ट

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मौसम की दल बदली चालू हैं। दिन में गर्मी सुबह शाम ठंडक मिलाजुला असर दिखा रही है। मौसम विभाग ने आगामी दिनों के लिए महत्वपूर्ण चेतावनी जारी की है।

 

read more New RTE Rules In CG: छत्तीसगढ़ में RTE पर सख्त हुई सरकार, गरीब बच्चों को एडमिशन नहीं दिया तो मान्यता होगी रद्द

 

 

जिसके अनुसार मंगलवार 7 अप्रैल यानी आज से 9 अप्रैल 2026 तक कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाएं चलने की आशंका जताई गई है।

 

30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

 

आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार आज से तीन दिन तक तेज हवाओं का असर दिखाई देगा। यहां हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक रह सकती है। तो वहीं कुछ स्थानों पर यह 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। मौसम विभाग के अनुसार यह गतिविधि “आइसोलेटेड प्लेसेस” यानी कुछ चुनिंदा क्षेत्रों में देखने को मिलेगी।

 

10 से 12 अप्रैल कैसा रहेगा मौसम 

मौसम विभाग ने 10 से 12 अप्रैल 2026 तक मौसम सामान्य रहने की संभावना है। हालांकि यहां किसी भी प्रकार की चेतावनी जारी नहीं की गई है। इन दिनों मौसम शुष्क (ड्राई) बना रहेगा।

 

 

मौसम विभाग ने जारी की सलाह 

मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि आंधी-तूफान के दौरान खुले स्थानों पर जाने से बचें और सुरक्षित स्थानों पर रहें।

 

7–9 अप्रैल: गरज-चमक, हल्की बारिश, 30–50 किमी/घंटा तक तेज हवाएं

10–12 अप्रैल: मौसम शुष्क, कोई चेतावनी नहीं

प्रभाव: कुछ स्थानों पर ही असर (Isolated Places

 

रायपुर-लैलुंगा: तापमान 24.6°C, उत्तर-पूर्वी हवा 3.7 किमी/घंटा की रफ्तार से चल रही है। नमी 74% दर्ज की गई है, आसमान में बादल छाए हुए हैं।

अंबिकापुर: तापमान 19.6°C, हवा शांत है। नमी 87% के साथ मौसम साफ और धूप वाला बना हुआ है।

 

CG Weather Updateबिलासपुर: तापमान 27°C, पूर्व-उत्तर दिशा से 9.3 किमी/घंटा की हवा चल रही है। नमी 54% है और तेज धूप बनी हुई है।

 

पेंड्रा: तापमान 20.6°C, हवा शांत है। नमी 72% के साथ आंशिक बादल छाए हुए हैं।

जगदलपुर: तापमान 24°C, हवा शांत है। नमी 89% के कारण उमस भरा मौसम महसूस हो रहा है।

राजनांदगांव: तापमान 36°C, हवा शांत है। नमी 29% है और तेज धूप पड़ रही है, जिससे गर्मी अधिक महसूस हो रही है।

दुर्ग: तापमान 33.6°C, पश्चिमी हवा 3.7 किमी/घंटा की र

फ्तार से चल रही है। नमी 45% है और आसमान में हल्के बादल हैं।

 

Related Articles

Back to top button