CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में आज 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेगी हवाएं, इन जिलों में गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में आज 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेगी हवाएं, इन जिलों में गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना

CG Weather Update छत्तीसगढ़ में मौसम अब बदलने लगा है। 31 मार्च की सुबह के लिए जारी ताजा मौसम बुलेटिन के अनुसार आज प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने कुछ इलाकों में ओलावृष्टि की भी चेतावनी जारी की है।

 

शहर और स्थानीय मार्गदर्शिक

 

40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

मौसम विभाग के मुताबिक आज प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके साथ ही बिजली गिरने की भी संभावना है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

 

बारिश और ओले, कई इलाकों में असर

31 मार्च को प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। साथ ही गरज-चमक और ओलावृष्टि भी हो सकती है, जिससे फसलों और खुले में रखे सामान को नुकसान होने का खतरा है।

 

 

अभी गर्मी बरकरार, लेकिन जल्द मिलेगी राहत

मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल प्रदेश में तापमान सामान्य बना हुआ है। रायपुर में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया है। हालांकि आने वाले दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट होने की संभावना है, जिससे गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है।

 

यह भी पढ़ें: Raigarh News : युवक से मारपीट — कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 4 आरोपी गिरफ्तार

क्यों बदल रहा है मौसम?

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार उत्तर प्रदेश से ओडिशा तक एक ट्रफ लाइन सक्रिय है, जो मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ से होकर गुजर रही है। इसी सिस्टम के कारण प्रदेश में मौसम में अचानक बदलाव देखा जा रहा है और बारिश व आंधी की स्थिति बन रही है।

 

 

भौगोलिक संदर्भ

किसानों और आम लोगों के लिए सलाह

मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है

 

खराब मौसम में घर से बाहर निकलने से बचें

बिजली गिरने के दौरान खुले स्थान या पेड़ों के नीचे न खड़े हों

खेतों में रखी फसल को सुरक्षित स्थान पर रखें

तेज हवाओं से कच्चे मकानों और टीन शेड को नुकसान हो सकता है

अगले कुछ दिनों का ट्रेंड

CG Weather Update1 अप्रैल को भी प्रदेश में बारिश और गरज-चमक की स्थिति बनी रह सकती है। इसके बाद 2 से 3 अप्रैल तक भी कुछ इलाकों में हल्की बारिश और आंधी की संभावना जताई गई है।

Related Articles

Back to top button