CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में बढ़ने लगी गर्मी; अगले 48 घंटों में 4°C तक चढ़ेगा पारा, जानें मौसम का हाल – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में बढ़ने लगी गर्मी; अगले 48 घंटों में 4°C तक चढ़ेगा पारा, जानें मौसम का हाल

CG Weather Update: बेमौसम बारिश के बाद एक बार फिर छत्तीसगढ़ के मौसम का मिजाज बदल गया है। राजधानी रायपुर के साथ-साथ प्रदेश के कई जिलों में अब गर्मी बढ़ने लगी है। चिलचिलाती धूप लोगों को परेशान करने लगी है।

 

 

मौसम विभाग के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में अब धीरे-धीरे गर्मी बढ़ने लगेगी। फिलहाल प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान सामान्य से 2 से 4 डिग्री सेल्सियस कम है, लेकिन आने वाले 3 दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री तक बढ़ोतरी होने की संभावना जताई गई है। आज यानी 25 मार्च बुधवार को राज्य के किसी भी हिस्से में बारिश या फिर ओलावृष्टि का अलर्ट नहीं है। राजधानी रायपुर में भी गर्मी बढ़ने की संभावना हैं।

 

ड्राई मौसम से बढ़ेगी तपिश

मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि, प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा, जिससे तेज धूप निकलेगी और सुबह से ही गर्मी महसूस होने लगेगी। बीते 24 घंटों में उत्तर छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सबसे कम तापमान रहा। वहीं राजनांदगांव में अधिकतम तापमान करीब 37.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जिससे वहां दोपहर में ज्यादा गर्मी महसूस की गई।

 

ये भी पढ़ें: Train Ticket Booking: IRCTC का बड़ा एक्शन, 3 करोड़ फर्जी अकाउंट हुआ बैन, रेलवे ने बदल दिए बुकिंग के नियम

 

अगले कुछ दिनों का पूर्वानुमान

CG Weather Updateआने वाले 3 से 4 दिनों में प्रदेश का मौसम शुष्क बना रहेगा। जिससे तापमान में लगातार वृद्धि होगी। अधिकतम तापमान करीब 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

Related Articles

Back to top button