छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

छत्तीसगढ़ में हाड़ कंपाने वाली ठंड , 4 डिग्री तक लुढ़का पारा, कल से बारिश का अनुमान…

CG Weather Update: छत्त्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में मौसम में उतार-चढ़ाव का क्रम लगातार बना हुआ है। बादल छंटते ही पिछले दो दिन में जहां अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमान में गिरावट आने से दिन में भी लोग स्वेटर, जैकेट में नजर आने लगे थे। गुरुवार को हालात इसके उलट रहे।

पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होते ही पारा लगातार कम होने लगा है। रात के साथ ही दिन में ठंड महसूस होने लगी है। साल के पहले दिन अधिकतम तापमान 25 पर आ गया, जबकि न्यूनतम तापमान 13.7 डिग्री रहा। इसके चलते रात में कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है।

 

रात का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री पर आ गया

 

गुरुवार की सुबह से ठंड ने ठिठुरन बढ़ा दी है। दोपहर में भी लोग गुनगुने धूप का मजा लेते नजर आए। अधिकतम तापमान 28 डिग्री रिकॉर्ड होने के बाद भी ठंड कम नहीं हुई। वहीं, शाम होते ही सर्द हवाओं से ठंड बढ़ गई, फिर रात में भी ठंड ने खूब परेशान किया। रात का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री पर आ गया।

 

Read more Raigarh News: जिंदल कंपनी स्टोर से लाखों के कॉपर चोरी का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार, चोरी का माल और 02 दुपहिया समेत ₹3.70 लाख की रिकवरी

 

 

आज शुष्क रहेगा मौसम, तापमान में गिरावट संभव

 

CG Weather Updateमौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के अनुसार अभी उत्तर भारत से ठंडी हवाओं का आगमन हो रहा है, जिसके कारण तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। गुरुवार की तरह शुक्रवार को भी न्यूनतम तापमान में गिरावट होगी। पश्चिमी विक्षोभ के असर से 4 जनवरी को न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने का अनुमान है।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button