CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में बढ़ा तापमान, सामान्य से 4 डिग्री तक चढ़ेगा पारा… IMD ने इन 23 जिलों में जारी किया यलो अलर्ट..

CG Weather Update छत्तीसगढ़ में 16 दिन पहले प्री-स्ट्राइक के बाद पिछले दो दिनों से मानसून की गति धीमी पड़ गई है। पिछले चार दिनों से मानसूनी हवाएं नारायणपुर और कोंडागांव से आगे नहीं बढ़ पाई हैं।
इस वजह से रायपुर समेत मध्य और उत्तरी छत्तीसगढ़ में अभी तक बारिश शुरू नहीं हुई है। बारिश न होने से औसत तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है।
23 जिलों में यलो अलर्ट
मौसम विभाग ने सूरजपुर, सरगुजा, बस्तर समेत 23 से ज्यादा जिलों में आंधी-तूफान का येलो अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, साथ ही गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। बिजली गिरने की भी आशंका है। बाकी जिलों में मौसम सामान्य रहने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें- Jhabua Road Accident; भीषण सड़क हादसा, वैन और टैंकर की जबरदस्त टक्कर में 9 लोगों की दर्दनाक मौत…
कोरबा में हुई बारिश
मौसम विभाग के अनुसार सिनॉप्टिक सिस्टम में बदलाव के कारण बारिश की स्थिति कमजोर हुई है। पिछले 24 घंटे में रायपुर 38 डिग्री के साथ सबसे गर्म शहर रहा, जबकि कोरबा में सिर्फ 10 मिमी बारिश दर्ज की गई।
मई में 360% अधिक बारिश
बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में बने मजबूत मौसमी सिस्टम की वजह से इस साल मई में छत्तीसगढ़ में सामान्य से 360% ज़्यादा बारिश हुई। लेकिन अब ये सिस्टम कमज़ोर पड़ गए हैं, जिसकी वजह से बारिश की रफ़्तार धीमी पड़ गई है।
पिछले 24 घंटे में ऐसा रहा मौसम
स्थान | अधिकतम तापमान (°C) | सामान्य से अंतर | न्यूनतम तापमान (°C) | सामान्य से अंतर | वर्षा (मिमी) | सापेक्ष आर्द्रता (%) |
---|---|---|---|---|---|---|
रायपुर (लालपुर) | 37.8 | -3.7 | 26.9 | -2.0 | 0.0 | 61 (सुबह), 48 (शाम) |
माना एयरपोर्ट | 37.6 | -3.1 | 26.3 | -2.0 | 0.0 | 57 (सुबह), 41 (शाम) |
बिलासपुर | 39.4 | -1.3 | 25.4 | -3.6 | 2.4 | 60 (सुबह), 34 (शाम) |
पेंड्रारोड | 37.2 | -1.9 | 23.4 | -2.5 | 1.4 | 56 (सुबह), 51 (शाम) |
अंबिकापुर | 36.3 | -1.7 | 25.1 | -1.3 | ट्रेस | 55 (सुबह), 40 (शाम) |
जगदलपुर | 34.2 | -1.8 | 24.7 | -0.1 | 0.2 | 72 (सुबह), 57 (शाम) |
दुर्ग | 37.2 | -4.6 | 25.2 | -4.0 | 0.0 |
अगले 5 दिनों का मौसम पूर्वानुमान
दिनांक | मौसम स्थिति | तापमान (अधिकतम/न्यूनतम) | चेतावनी |
---|---|---|---|
03 जून | आंशिक बादल | 38°C / 27°C | कुछ स्थानों पर हल्की बारिश, तेज हवाएं (40-50 किमी/घंटा) |
04 जून | बादलयुक्त | 37°C / 26°C | कुछ इलाकों में गरज के साथ बारिश, तेज हवाएं |
05 जून | बादलयुक्त | 37°C / 26°C | मध्यम बारिश की संभावना, तेज हवाएं |
06 जून | बादलयुक्त | 36°C / 25°C | गरज-चमक के साथ बौछारें, तेज हवाएं |
07 जून | बादलयुक्त | 36°C / 25°C | कुछ स्थानों |
बारिश में उतार-चढ़ाव
CG Weather Updateपिछले 6 दिनों में बारिश की रफ्तार में उतार-चढ़ाव देखा गया है। जहां बुधवार को 74 क्षेत्रों में बारिश हुई, वहीं मंगलवार को सिर्फ 1 जगह पर ही न्यूनतम बारिश दर्ज की गई। मानसून इस साल 8 दिन पहले केरल पहुंचा था, इसलिए इसकी अवधि 145 दिन तक रह सकती है।