CG Weather News: छत्तीसगढ़ में आज गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना..

CG Weather News: छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया। राजधानी रायपुर में न्यूनतम तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 5.8 डिग्री अधिक है। माना में यह 18.1 डिग्री और जगदलपुर में 18.8 डिग्री रहा। प्रदेश में रात का तापमान सामान्य से 3 से 8 डिग्री अधिक बना हुआ है।
मौसम विभाग के अनुसार, 28 दिसंबर को से मध्यम वर्षा की संभावना है। राजधानी रायपुर सहित कई इलाकों में आकाश आंशिक मेघमय रहेगा और गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। विभाग ने जानकारी दी कि उत्तरी पाकिस्तान और आसपास के क्षेत्रों में चक्रवाती परिसंचरण के कारण प्रदेश में यह बदलाव देखा जा रहा है। इसके अलावा, ऊपरी क्षोभमंडलीय पश्चिमी हवाओं में मौजूद ट्रफ भी इसका प्रमुख कारण है, जिसकी धुरी समुद्र तल से 7.6 किमी ऊपर बनी हुई है
दिन का तापमान रहेगा सामान्य
CG Weather Newsठंड प्रदेश से लगभग गायब हो गई है। दिन का तापमान भी सामान्य के आसपास बना हुआ है। बीते 24 घंटों में रायपुर का अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि दुर्ग में 32.5 डिग्री और राजनांदगांव में 31 डिग्री रहा। बस्तर और दंतेवाड़ा का तापमान भी 31.5 डिग्री तक पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों में मौसम में बदलाव जारी रहेगा। ठंड के कम होने से लोग राहत महसूस कर रहे हैं, लेकिन गरज-चमक के साथ बारिश का असर जनजीवन पर पड़ सकता है।



