छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

CG Weather News: छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज, आज से तीन दिन तेज आंधी के साथ बारिश का अलर्ट…

CG Weather News छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। राज्य में आगामी 19 से 22 मार्च के बीच बारिश की संभावना जताई जा रही है।छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। राज्य में आगामी 19 से 22 मार्च के बीच बारिश की संभावना जताई जा रही है। वहीं बीते 24 घंटों में प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 39.7°C दर्ज किया गया।

 

मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी से नमी युक्त हवाओं का प्रदेश में लगातार आगमन जारी है। इसके चलते प्रदेश के उत्तर और मध्य भागों में बारिश की संभावना बनी हुई है। कल यानी 19 मार्च से इन क्षेत्रों में बारिश हो सकती है। प्रदेश में आगामी 24 घंटों में अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। आज 18 मार्च को अधिकतम तापमान में हल्की गिरावट हो सकती है।

तीन दिन कहां-कहां बारिश की संभावना

छत्‍तीसगढ़ में आज 20 मार्च को रायपुर, बिलासपुर, सरगुजा और दुर्ग संभाग के जिलों में बारिश के आसार हैं। जबकि 21 मार्च दिन शुक्रवार को भी इन्‍हीं संभाग के जिलों में गरज चमक और बौछारें पड़ने के आसार हैं। साथ ही कई जिलों में आंधी चलने का अलर्ट भी जारी किया गया है। 22 मार्च को बस्‍तर, बिलासपुर, दुर्ग और रायपुर में हल्‍की बारिश की संभावना है। इसी के साथ ही करीब दो डिग्री तक तापमान में गिरावट भी दर्ज की जा सकती है।

Read more Sarkari Yojana जिन घरों में है बेटियां इस सरकारी स्कीम का उठाएं फायदा उन्हें मिलेंगे 15 लाख रुपये जानिए

 

 

CG Weather Newsमौसम एक्सपर्ट ने बताया कि 19 मार्च से 22 मार्च के बीच तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है। 18 मार्च को प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। इसके बाद 19 से 22 मार्च के बीच गरज-चमक के साथ हल्की वर्षा होने की संभावना है। मध्य और उत्तर छत्तीसगढ़ बारिश होने की संभावना है।

Related Articles

Back to top button