छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

CG WEATHER NEWS: छत्तीसगढ़ में 17 और 18 जनवरी को बारिश की चेतावनी

CG WEATHER NEWS: छत्तीसगढ़ के मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। 17 और 18 जनवरी को कुछ जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है। उत्तर से आ रही हवाओं के कारण सरगुजा संभाग के सभी जिलों में पारा 10 डिग्री से नीचे पहुंच गया है। रविवार को बलरामपुर में सबसे कम 5.3 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। वहीं सबसे ज्यादा तापमान राजनांदगांव में 31 डिग्री दर्ज किया गया।

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के मुताबिक सोमवार को मौसम में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। रायपुर में न्यूनतम पारा 17.1 डिग्री रहा, जो कि सामान्य से 4 डिग्री ज्यादा था।

Read more: Raigarh News: अवैध शराब पर चक्रधरनगर पुलिस का एक्शन: ग्राम धरमपुर, कोयलंगा, टारपाली और रेगड़ा में पुलिस की दबिश

इन शहरों में न्यूनतम तापमान

शहरन्यूनतम तापमानसामान्य से अंतर
रायपुर17.1डिग्री+4 डिग्री
रायपुर, माना15.2 डिग्री+2 डिग्री
बिलासपुर14 डिग्री1 डिग्री
अंबिकापुर5.8 डिग्री-3 डिग्री
पेंड्रा11.2 डिग्री+1 डिग्री
जगदलपुर14.1 डिग्री+3 डिग्री
दुर्ग14.2 डिग्री+1 डिग्री
राजनांदगांव15.5 डिग्री+2 डिग्री

दुर्ग में दिन में AC चलाना पड़ रहा

दुर्ग जिले में फिर से गर्मी की तरह मौसम होने लगा है। रात में हल्की ठंड सिर्फ घर के बाहर तक महसूस हो रही है। घर के अंदर जहां लोग पंखा चलाकर सो रहे हैं। वहीं दिन में एसी चलाने की नौबत शुरू हो गई है। मौसम विभाग के मुताबिक अभी मौसम इसी तरह रहने के आसार हैं।

बिलासपुर में रात का पारा 1 डिग्री बढ़ा

ठंड के बीच बिलासपुर में रात का पारा 1 डिग्री बढ़ा है। शनिवार को रात का तापमान 13 डिग्री था जो बढ़कर 14 डिग्री पहुंच गया। दिन का तापमान 28.8 डिग्री दर्ज किया गया जो औसत तापमान से 2 डिग्री अधिक था। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों में तापमान ऐसा ही रहेगा।

वहीं दुर्ग जिले के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव देखने को नहीं मिला है। रविवार को रात का पारा 14.2 डिग्री था। वहीं दिन का पारा 30.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है।

सरगुजा संभाग में पड़ रही कड़ाके की ठंड

सरगुजा संभाग में पिछले दो दिनों में न्यूनतम तापमान औसत से 3 से 4 डिग्री कम है। अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री रहा, जो औसत से 3 डिग्री कम था। कोरिया में रात का पारा 7.9 डिग्री रहा। आने वाले दिनों में तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा।

CG WEATHER NEWS रविवार को ऐसा रहा अधिकतम तापमान

  • रविवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 30.7 डिग्री रहा।
  • दुर्ग का अधिकतम तापमान 30.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
  • बिलासपुर में अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री रहा।
  • पेंड्रा रोड का अधिकतम तापमान 25.6 डिग्री ।
  • अंबिकापुर में अधिकतम तापमान 25 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
  • जगदलपुर का अधिकतम तापमान 30.9 डिग्री दर्ज किया गया।

Related Articles

Back to top button