छत्तीसगढ़

Cg Weather News: छत्तीसगढ़ के इन 4 जिलों में बारिश का अलर्ट

Cg Weather News : छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज फिर बदला है। रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर और सरगुजा संभाग में यलो अलर्ट जारी किया गया है। रायपुर सहित कई जिलों में हल्की बारिश के आसार हैं। मौसम में नमी की मात्रा बढ़ने से दिन के तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई है।

अगले 5 दिन के लिए प्रदेश के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा। सोमवार को कोरबा जिला 34.9 डिग्री के साथ सबसे गर्म रहा। वहीं, सबसे कम अंबिकापुर में 14 डिग्री टेंपरेचर दर्ज किया गया।

Read more: Accident News: नेता प्रतिपक्ष के काफिले की गाड़ी हुई हादसे का शिकार,ड्राइवर की मौत

इन जिलों में होगी बारिश

मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक बस्तर संभाग को छोड़कर सभी संभाग में आज हल्की बारिश की संभावना है। सरगुजा ,जशपुर ,कोरिया सूरजपुर ,बलरामपुर, बिलासपुर पेंड्रा, रायगढ़, मुंगेली, कोरबा, जांजगीर, रायपुर, बलोदा बाजार गरियाबंद, धमतरी, महासमुंद, दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, कबीरधाम राजनांदगांव और बस्तर संभाग के कांकेर जिले में हल्की बारिश होने की संभावना है।

रायपुर में गिरा दिन का पारा

रायपुर में शनिवार रात से ही मौसम बदला हुआ है। सोमवार को रायपुर में पारा सामान्य से दो डिग्री कम रहा। यहां का अधिकतम तापमान 31.7 डिग्री रहा। वहीं रात का तापमान 20.4 डिग्री रहा। मौसम विभाग के मुताबिक आज जिले में एक दो स्थानों पर बारिश की संभावना है। आज का तापमान 32 डिग्री और 20 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

सरगुजा में दिन का तापमान सामान्य से कम

सरगुजा संभाग में दिन तापमान सामान्य से 1 डिग्री कम रिकॉर्ड किया गया। सरगुजा जिले में सोमवार को 0.2 मिली मीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। अंबिकापुर का न्यूनतम पारा 14 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं, अधिकतम तापमान 28.3 डिग्री रहा, जो सामान्य से 1 डिग्री कम है।

बिलासपुर में दिन का तापमान औसत से 3 डिग्री कम

सोमवार को यहां दिन का तापमान औसत से 3 डिग्री कम रिकॉर्ड किया गया। दिन का पारा 30 डिग्री रहा। जिले में रात का तापमान 20.4 डिग्री तक पहुंच गया है। जो औसत से 4 डिग्री अधिक रहा।

कांकेर में बारिश के आसार

Cg Weather News : जिले में आज हल्की बूंदा-बांदी के आसार हैं। जगदलपुर में दिन का तापमान औसत से 1 डिग्री कम रिकॉर्ड किया गया। यहां अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, वहीं रात का तापमान 20.2 डिग्री रहा जो औसत से 4 डिग्री ज्यादा है।

 

 

 

Related Articles

Back to top button