छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

CG Weather Alert: छत्तीसगढ़ के इन जिलों में आज और कल तेज आंधी के साथ बारिश के आसार, जानें कैसा रहेगा मौसम का हाल..

CG Weather Alert: छत्‍तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। प्रदेश में उत्‍तर, मध्‍य और दक्षिण इलाकों में बारिश की संभावना बनी हुई है। इतना ही नहीं आज और कल यानी 21 और 22 मार्च को प्रदेश के कई इलाकों में तेज आंधी के साथ बारिश की संभावना बनी हुई है।

 

मौसम विभाग रायपुर के द्वारा जानकारी दी गई कि वेस्‍टर्न डिस्‍टर्वेंस और द्रोणिका तंत्र के प्रभाव से प्रदेश के कई इलाकों में बारिश की संभावना है। इतना ही नहीं मौसम विभाग ने ओलावृष्टि के लिए भी अलर्ट जारी किया है। इसी के साथ ही प्रदेश में बंगाल की खाड़ी से नमी वाली हवा आ रही है। यह हवा और तेज हो सकती है, इससे आने वाले दिनों में दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।

 

मौसमी गतिविधियों का प्रभाव

 

छत्‍तीसगढ़ में एक पश्चिमी विक्षोभ का असर है। जिसकी ऊंचाई 3.1 किमी है जो, 70 डिग्री पूर्व और 30 डिग्री उत्तरी अक्षांश पर है।  इसके अलावा दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश से ओडिशा तक 0.9 किमी ऊंचाई तक एक द्रोणिका फैली हुई है। दूसरी द्रोणिका मराठवाड़ा से तमिलनाडु तक 0.9 किमी ऊंचाई तक विस्तारित है। एक अन्य चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश से छत्तीसगढ़ होते हुए उत्तरी ओडिशा तक फैला हुआ है।

 

आज और कल छत्‍तीसगढ़ में ओलावृष्टि और बारिश

 

वेस्‍टर्न डिस्‍टर्वेंस के चलते छत्‍तीसगढ़ में बारिश की गतिविधियां एक्टिव हो गई हैं। प्रदेश में आज और कल मौसम विभाग ने तेज आंधी के साथ बारिश और कहीं-कहीं ओलावृष्टि की भी संभावना जताई है। इसके अलावा 23 मार्च को बादल रहेंगे। इसके बाद बारिश की गतिविधियों में कमी आएगी। इसके बाद मौसम धीरे-धीरे ड्राई होने लगेगा।

 

 

ये खबर भी पढ़ें: CG Latest News: छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का अंतिम दिन आज, CM साय सहित ये दो मंत्री देंगे सवालों का जवाब,…

 

तापमान में आएगी गिरावट

 

CG Weather Alertछत्‍तीसगढ़ में मौसम बदला है। प्रदेश में बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के चलते दिन के तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी। हालांकि अभी अगले 24 घंटे तापमान में कोई बदलाव नहीं होगा। इसके बाद आने वाले तीन दिनों में तापमान में गिरावट हो सकती है। यह गिरावट दो से तीन डिग्री दर्ज की जा सकती है। प्रदेश में गुरुवार को सबसे ज्‍यादा तापमान दुर्ग में 38.8 डिग्री और सबसे कम अंबिकापुर में 18.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

Related Articles

Back to top button