Advertisement Carousel
Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

CG Weather : बारिश न होने से प्रदेश के इन जिलों में बढ़ा तापमान

CG Weather Update राजधानी रायपुर समेत पूरे प्रदेश में मानसून की गतिविधियां थम गई है। बारिश नहीं होने के कारण प्रदेश के कई जिलों में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश में आने वाले हफ्ते में मानसून की विदाई हो जाएगी और ठंड का आगमन हो जाएगा। मौसम में हल्की ठंडक महसूस की जा रही है।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, प्रदेश के कई स्थानों में तापमान में वृद्धि हुई है। रायपुर जिले के तिल्दा में सबसे ज्यादा 35.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है। वहीं रायपुर और राजनांदगांव का तापमान 34 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है।

Read more: आज चिटफंड निवेशकों को CM भूपेश बघेल ट्रांसफर करेंगे राशि

यहां देखें कल का तापमान

CG Weather Update :  रायपुर में 34, माना एयरपोर्ट में 33, बिलासपुर में 33.2, पेंड्रा रोड में 32, अंबिकापुर में 26.8, जगदलपुर में 32.8, दुर्ग में 32.6 राजनांदगांव में 34, और तिल्दा में 35.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

Related Articles

Back to top button