CG Train Cancelled: ट्रेन यात्रियों को झटका! छत्तीसगढ़ से होकर गुजरने वाली 8 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, यहां देखें लिस्ट
CG Train Cancelled : बिलासपुर. रेलवे प्रबंधन ने गर्डर डि– लांचिंग कार्य का हवाला दे आठ पैसेंजर ट्रेनों को रद्द कर दिया है. वहीं दो ट्रेनों को बीच रास्ते में ही समाप्त (Railway News) कर दिया जाएगा. रेलवे प्रबंधनके अनुसार अधोसंरचना विकास के तहत दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल के हथबंद-भाटापारा सेक्शन के बीच किमी 774/13-15 पर स्थित लेवल क्रॉसिंग संख्या 389 पर रोड अंडरब्रिज का निर्माण किया जा रहा है. उक्त रोड अंडरब्रिज निर्माण की अंतिम कड़ी में गर्डरों के डि-लॉन्चिग हेतु ट्रैफिक-सह पावर ब्लॉक लिया जा रहा है. इसके फलस्वरूप कुछ यात्री गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा.
इसे भी पढ़ें : Raigarh News: एमएसपी कार्डिनल कप सीजन-9 का रंगारंग शुभारंभ
रद्द होने वाली गाडियां (CG Train Cancelled)
22 मार्च को गाड़ी संख्या 68728 रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर, गाड़ी संख्या 68734 बिलासपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेंजर, 68733 गेवरा रोड -बिलासपुर मेमू पैसेंजर, गाड़ी संख्या 68719 बिलासपुर-रायपुर मेमू पैसेंजर, 58203 कोरबा-रायपुर पैसेंजर, कोरबा-रायपुर पैसेंजर, गाड़ी संख्या 58205 रायपुर-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) पैसेंजर और गाड़ी संख्या 58202 रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी. इसी तरह 23 मार्च को गाडी संख्या 58206 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-रायपुर पैसेंजर और गाड़ी संख्या 58202 रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी.
read more Chhatisgarh News: 21 मार्च को माँ कुदरगढ़ी के पावन धाम पर होगा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आगमन
बीच में समाप्त होने वाली गाड़ी (CG Train Cancelled)
CG Train Cancelled22 मार्च 2026 को झारसुगुड़ा से चलने वाली 68862 झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू पैसेंजर बिलासपुर में समाप्त होगी और बिलासपुर एवं गोंदिया के बीच रद्द रहेगी. गोंदिया से चलने वाली 68861 गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर बिलासपुर स्टेशन से प्रारम्भ होगी तथा गोंदिया एवं बिलासपुर के बीच रद्द रहेगी.



