छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

CG Top News: छत्तीसगढ़ में 2 दिन बाद खुलेंगे स्कूल, जानें क्या होगी स्कूलों की नई टाइमिंग?

CG Top News: छत्तीसगढ़ में आगामी 16 जून 2025 से नया शिक्षा सत्र शुरू होने जा रहा है। इस बार स्कूल खुलने पर तस्वीर बदली-बदली होगी। राज्य सरकार द्वारा किए गए युक्तियुक्तकरण के परिणामस्वरूप, पहली बार हर स्कूल में बच्चों को शिक्षक उपलब्ध होंगे। अब वो दौर पीछे छूट चुका है जब सैकड़ों स्कूल बिना शिक्षक के संचालित होते थे या एक ही शिक्षक पूरे स्कूल का भार उठाता था।

CG Top News बढ़ती गर्मी को ध्यान में रखते हुए राज्य के सभी स्कूलों के संचालन समय में बदलाव किया गया है। अब प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक और हायर सेकेंडरी स्कूलों का संचालन सुबह 7 बजे से 11 बजे तक किया जाएगा। वहीं दो पालियों में चलने वाले स्कूलों में हायर सेकेंडरी की कक्षाएं सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेंगी। हालांकि मानसून के आगमन के बाद या परिस्थितियों में बदलाव के अनुसार, समय में पुनः संशोधन किया जा सकता है। आमतौर पर सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे या 3 बजे तक ज्यादा संभावना है।

260 शिक्षकविहीन और 211 छात्रविहीन स्कूलों को किया गया मर्ज

शिक्षा विभाग की समीक्षा में सामने आया कि राज्य में 260 ऐसे स्कूल थे जहां कोई शिक्षक नहीं था, और 211 शालाएं ऐसी थीं जहां एक भी छात्र नामांकित नहीं था। सरकार ने इन स्कूलों को मर्ज कर बेहतर ढांचे और संसाधनों से लैस किया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्पष्ट किया है कि इस बार प्रत्येक विद्यालय में बच्चों को पढ़ाने के लिए शिक्षक मौजूद (Chhattisgarh School Reopen) रहेंगे, जिससे शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार होगा।

 

युक्तियुक्तकरण के बाद 80% एकल शिक्षक स्कूल कम हुए

प्रदेश में लंबे समय से एक ही शिक्षक के भरोसे चल रहे स्कूलों की संख्या में उल्लेखनीय गिरावट आई है। युक्तियुक्तकरण के तहत 14,768 शिक्षकों की नई पदस्थापना की गई है। इनमें राज्य स्तर पर 105, संभाग स्तर पर 868 और जिले स्तर पर 13,795 शिक्षक शामिल हैं। यह अब तक की सबसे बड़ी नियुक्ति प्रक्रिया मानी जा रही है।

 

प्राथमिकता में शिक्षा की गुणवत्ता और ड्रॉपआउट को शून्य करने का लक्ष्य

मुख्यमंत्री ने अपने पत्र में स्पष्ट किया है कि सरकार कक्षा 12वीं तक शाला त्याग दर (ड्रॉपआउट रेट) को शून्य करने के लिए कटिबद्ध है। इसके लिए समाज के हर वर्ग को आगे आना होगा। उन्होंने कहा कि हर बच्चा स्कूल से जुड़ना चाहिए और इसके लिए यदि कोई शैक्षणिक अवरोध हैं तो उन्हें तत्काल दूर किया जाएगा।

 

समायोजन से छात्रों को राहत

प्रदेश में 10372 स्कूल ऐसे हैं जो एक ही परिसर में चल रहे हैं, जैसे कि प्राइमरी, मिडिल, हाई और हायर सेकेंडरी स्कूल। सरकार ने इन स्कूलों को एकीकृत कर संचालन को सुव्यवस्थित किया है। इसके अलावा ग्रामीण और शहरी इलाकों में दूरी और उपस्थिति के आधार पर 166 स्कूलों का समायोजन किया गया है। इससे 89% बच्चों को बार-बार स्कूल बदलने (Chhattisgarh School open) और दोबारा एडमिशन की जरूरत नहीं होगी।

 

Read more Israel-Iran War: इजरायल-ईरान के बीच छिड़ गया युद्ध, ईरान ने इजरायल पर ताबड़तोड़ 150 मिसाइलें दागीं….

 

 

शाला प्रवेश उत्सव को जनअभियान बनाने की अपील

CG Top Newsमुख्यमंत्री साय ने सभी जनप्रतिनिधियों से अपील की है कि वे शाला प्रवेश उत्सव को व्यक्तिगत रूप से सफल बनाएं। यह केवल औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि शिक्षा को जनांदोलन बनाने की शुरुआत है। उनका संदेश है, “हमने बनाया है, हम ही संवारेंगे।” इसके तहत शत-प्रतिशत नामांकन, उपस्थिति और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित की जाएगी

Related Articles

Back to top button