छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

CG Top News: देह व्यापार का भंडाफोड़! 3 महिला समेत एक युवक गिरफ्तार…

CG Top News बिलासपुर सिविल लाइन पुलिस ने शनिवार को कोन्हेर गार्डन के आसपास विशेष चेकिंग अभियान चला कर देह व्यापार में लिप्त तीन महिलाओं के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। सभी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है

शहर के कोन्हेर गार्डन, पोस्ट ऑफिस क्षेत्र के रहवासियों से लगातार पुलिस को संदिग्धों के घूमने की शिकायत मिल रही थी। इस पर पुलिस यहां नजर रखे हुई थी। शनिवार को सुबह करीब 9 बजे पुलिस रक्षा टीम ने यहां सघन पेट्रोलिंग अभियान चलाया। इस दौरान संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त तीन महिलाएं और एक युवक मौके पर पकड़े गए

 

3 युवतियां गिरफ्तार

पकड़ी गई महिलाओं में रामायण चौक, चिंगराज पारा निवासी 30 वर्षीय महिला, बन्नाक चौक सिरगिट्टी निवासी 45 वर्षीय एवं देहन पारा, सकरी निवासी 45 वर्षीय महिला शामिल है। इनके साथ एक युवक मिनी बस्ती जरहाभाठा निवासी प्रकाश मानिकपुरी 30 वर्ष को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस इस रैकेट से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश में जुटी है।

 

Read more CG Train Cancelled: रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर, छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली ये ट्रेनें रद्द, सफर पर निकलने से पहले देख लें लिस्ट..

 

 

आरोपी महिलाओं ने टीम से की हुज्जतबाजी

CG Top Newsमौके पर पूछताछ के दौरान आरोपी महिलाओं ने महिला पुलिस कर्मियों से हुज्जतबाजी भी की। सभी तीनों महिलाओं को महिला थाना लाया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि उक्त महिलाएं देह व्यापार जैसे अवैध गतिविधियों में संलिप्त हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button