CG Toll Tax Hike: छत्तीसगढ़ में 1 अप्रैल से टोल हुआ महंगा: FASTag अनिवार्य, नहीं तो देना होगा दोगुना TAX – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

CG Toll Tax Hike: छत्तीसगढ़ में 1 अप्रैल से टोल हुआ महंगा: FASTag अनिवार्य, नहीं तो देना होगा दोगुना TAX

CG Toll Tax Hike: नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने टोल प्लाजा (Toll Plaza) की व्यवस्थाओं में एक बड़ा बदलाव किया है। जिसके चलते छत्तीसगढ़ में अब हाईवे पर सफर करना महंगा होने जा रहा है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए टोल टैक्स की नई दरें जारी कर दी हैं, जो 1 अप्रैल से लागू होंगी।

 

 

नई दरों के मुताबिक प्रदेश के सभी प्रमुख टोल प्लाजा (Toll Plaza) पर शुल्क में बढ़ोतरी की गई है,(NHAI Toll Tax Hike) जिससे रोजाना सफर करने वाले लाखों वाहन चालकों की जेब पर सीधा असर पड़ेगा।

 

हर टोल प्लाजा पर बढ़ेगा 5 रुपए शुल्क

बिलासपुर से रायपुर, कोरबा, अंबिकापुर और रायगढ़ जैसे प्रमुख रूट्स पर पड़ने वाले सभी टोल प्लाजा में 5 रुपए तक की बढ़ोतरी की गई है। इसका मतलब है कि अब हर टोल पार करने पर वाहन चालकों को पहले से ज्यादा भुगतान करना होगा।

 

बिलासपुर जिले के भोजपुरी, मुढ़ीपार, पाराघाट और बगदेवा टोल प्लाजा से रोजाना गुजरने वाले करीब एक लाख वाहनों पर इसका सीधा असर पड़ेगा।

 

 

 

 

5 से 20 रुपए तक बढ़े टोल रेट

NHAI की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, कुल मिलाकर टोल शुल्क में 5 से 10 प्रतिशत तक की वृद्धि की गई है। अलग-अलग श्रेणियों के वाहनों के लिए यह बढ़ोतरी 5 रुपए से लेकर 20 रुपए तक है।

 

रिंग रोड पर राहत देते हुए हल्के वाहनों और निजी गाड़ियों के लिए कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है, जबकि भारी कमर्शियल वाहनों के लिए 5 से 20 रुपए तक शुल्क बढ़ाया गया है।

 

सालाना पास भी हुआ महंगा

कार चालकों के लिए बनाए जाने वाले एनुअल पास की कीमत में भी इजाफा किया गया है।

 

 

पहले: 3000 रुपए

अब: 3075 रुपए

लिमिट: 200 टोल क्रॉस

नई दरें भी 1 अप्रैल से लागू होंगी। हालांकि, स्थानीय पासधारकों को पुराने रेट पर ही सुविधा जारी रहेगी, जिससे उन्हें राहत मिलेगी।

 

यह भी पढ़ें: CG Electricity Bill New Rules: छत्तीसगढ़ सरकार ने बिजली के नियमों में किया बड़ा बदलाव, अब एडवांस भुगतान पर ही जलेगा बल्ब, जानिए नए नियम

 

क्यों बढ़ते हैं टोल रेट?

टोल टैक्स की दरें हर साल Wholesale Price Index (WPI) के आधार पर तय की जाती हैं। सड़क की लंबाई, फ्लाईओवर, अंडरपास और अन्य सुविधाओं के आधार पर भी शुल्क निर्धारित होता है।

 

सड़क परिवहन मंत्रालय (Ministry of Road Transport and Highways) के अनुसार यह बढ़ोतरी वार्षिक रिवीजन प्रक्रिया का हिस्सा है, जिसके तहत इस बार करीब 2.5 प्रतिशत की वृद्धि की गई है।

 

फास्टैग (FASTag) अनिवार्य, नहीं तो देना होगा दोगुना टोल

CG Toll Tax Hikeसभी टोल प्लाजा पर FASTag के जरिए ही भुगतान अनिवार्य रहेगा। जिन वाहनों में फास्टैग सक्रिय नहीं होगा, उन्हें दोगुना टोल देना पड़ेगा। यात्रियों की सुविधा के लिए टोल प्लाजा पर 24 घंटे रिचार्ज और हेल्पडेस्क की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

Related Articles

Back to top button