CG: कलेक्ट्रेट का गेट तोड़कर घुसे प्रदर्शनकारी,सर्व आदिवासी समाज का आरोप..... – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

CG: कलेक्ट्रेट का गेट तोड़कर घुसे प्रदर्शनकारी,सर्व आदिवासी समाज का आरोप…..

CG: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में मंगलवार को हजारों लोग कलेक्ट्रेट का गेट तोड़कर अंदर घुस गए।

इन लोगों का आरोप है कि CG कलेक्टर विनीत नंदनवार उनकी समस्या नहीं सुनते।

इसके विरोध में जिले के CG सर्व आदिवासी समाज के लोगों ने उन्हें हटाने की मांग को लेकर आंदोलन शुरू कर दिया।

जब हजारों की भीड़ कलेक्ट्रेट की ओर बढ़ी तो पुलिस भी उन्हें रोक नहीं पाई।

CG:11 मार्च

गांव वालों ने कलेक्ट्रेट के मेन गेट को तोड़ दिया और कलेक्ट्रेट परिसर में जमकर नारेबाजी की।

सर्व आदिवासी समाज के लोगों ने कहा कि 11 मार्च को हमारे समाज के

कुछ सदस्य कलेक्टर से मिलने पहुंचे थे। उम्मीद थी कि कलेक्टर उनकी परेशानी सुनेंगे,

लेकिन काफी देर तक इंतजार करने के बाद भी कलेक्टर विनीत नंदनवार उनसे नहीं मिले।

इसके बाद से जिले के कई गांव के लोगों में आक्रोश है।

मंगलवार को कोया, गोंड, मुरिया, माड़िया, धुरवा, कलार, धाकड़ गांव समेत

सर्व आदिवासी समाज के लोग इकठ्ठा होकर उन्हें हटाने की मांग को लेकर आंदोलन पर उतर आए।

CG: DMC पर लगा कलेक्टरगीरी करने का आरोप

सर्व आदिवासी समाज के सदस्यों ने कहा,

सुकमा जिले के DMC श्यामसुंदर सिंह चौहान उर्फ बबलू चौहान से भी लोग त्रस्त हैं।

वे अपने पद से ज्यादा कलेक्टरगीरी करते हैं।

सर्व आदिवासी समाज ने मांग की है कि श्यामसुंदर चौहान को उनके मूल पदस्थापना में वापस भेज दिया जाए।

Related Articles

Back to top button