CG: चार प्रबंधन से जंग हारी बच्ची ! अस्पताल से नहीं मिली एंबुलेंस

CG: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले से एक शर्मनाक तस्वीर सामने आई है. मानवता को शर्मसार करने वाली इस तस्वीर हर किसी को विचलित कर दिया. अस्पताल की बेरूखी देखकर हर किसी का कलेजा कांप उठा. पहले तो नर्स ने गलत इंजेक्शन लगाया, जिससे पिता ने बेटी को खो दिया. इसके बाद बेटी को घर तक ले जाने के लिए अस्पताल ने एंबुलेंस तक नहीं दिया. तो बेबस पिता पैदल ही बेटी की लाश कंधे पर लेकर दूरी नाप दी.
अंबिकापुर अस्पताल प्रबंधन की इस लापरवाही से जिसने भी बाप के कंधे पर बेटी को देखा सहम गया, लेकिन अस्पताल प्रबंधन का दिल नहीं पसीजा. बेटी की लाश को ले जाने के लिए एंबेलेंस तक मुहैया नहीं करा सका.
दरअसल, अंबिकापुर अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही से इलाज के दौरान 7 वर्षीय बच्ची कीमौत हो गई. बुखार से पीड़ित होने पर बच्ची के पिता ने लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया था.



